Home > Crime > चोर ने मानगो के बड़ा हनुमान मंदिर को बनाया निशाना, दान पेटी से पार कर दिए ₹60000 रुपए

चोर ने मानगो के बड़ा हनुमान मंदिर को बनाया निशाना, दान पेटी से पार कर दिए ₹60000 रुपए

न्यूज़ बी रिपोर्टर , जमशेदपुर : मानगो इलाके में इन दिनों अपराध की बाढ़ सी आ गई है। हालात यह है कि मंदिर तक सुरक्षित नहीं है। मानगो थाना क्षेत्र के बड़ा हनुमान मंदिर को चोरों ने निशाना बनाया है। चोर ने यहां की दान पेटी तोड़कर लगभग ₹60000 पार कर दिया है। सीसीटीवी फुटेज में चोरी की यह घटना कैद हो गई है। मंदिर कमेटी के सचिव शिव प्रकाश शर्मा ने पुलिस को बताया कि चोर देर रात मंदिर में घुसा और थोड़ी ही देर में चोरी की घटना को अंजाम देकर फरार हो गया। चोरी की ये घटनादेर रात लगभग 1:00 से 2:00 बजे के बीच घटी। चोर मेन गेट का कांच तोड़कर मंदिर में घुसा। गर्भ गृह में आगे का कांच तोड़कर चोर अंदर घुसा और दान पेटी का ताला तोड़ा। उन्होंने बताया कि अगले मंगलवार को दान पेटी खोली जानी थी। लेकिन, उससे पहले ही चोर ने रकम पार कर दी है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना का जायजा लिया।
इसे भी पढ़ें – बिरसा नगर स्थित तमरिया मध्य विद्यालय की प्रिंसिपल ज्योत्स्ना सिन्हा को शोकाज, स्कूल में बच्चे को कर दिया गया था बंद

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO