Home > Jamshedpur > Jamshesdpur: मनीफीट डीवीसी साउथ गेट की तरफ जाने वाली सड़क पर जानलेवा गड्ढे+ वीडियो

Jamshesdpur: मनीफीट डीवीसी साउथ गेट की तरफ जाने वाली सड़क पर जानलेवा गड्ढे+ वीडियो

डीसी से शिकायत करेंगे इलाके के लोग, हो गए हैं परेशान

जमशेदपुर: मनीफीट डीवीसी से साउथ गेट की ओर जाने वाली सड़क में कई स्थान पर बड़े बड़े गड्ढे बन गए हैं। इससे आए दिन लोग दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं।लोगों में इसे लेकर आक्रोश बढ़ने लगा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार संबंधित अधिकारी को सूचना देने के बाद भी इस ओर ध्यान नहीं दिया गया।सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं और इनमें नाले का गंदा पानी जमा हो रहा है। इस कारण बदबू से तो लोग परेशान हैं ही, साथ ही दो पहिया चालक गड्ढों में गिर कर घायल भी हो रहे हैं।

सड़क की स्थिति भी जर्जर हो चुकी है। स्थानीय लोग इसे लेकर एकजुट होना शुरू हो गए हैं। लोगों का कहना है कि इस मामले को लेकर उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा जाएगा। स्थानीय निवासी रमेश कुमार सिंह ने बताया कि इस सड़क से जनप्रतिनिधि से लेकर कंपनियों के अधिकारी भी आना-जाना करते हैं, लेकिन किसी का भी ध्यान इस ओर नहीं जाता।

You may also like
टेल्को में मिले शव की हुई पहचान, गोविंदपुर के मुर्गा दुकानदार की गला रेतकर हत्या
कदमा डकैती कांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच अपराधी हथियार और लूटे गए सामान के साथ गिरफ्तार
जमशेदपुर में दरिंदगी की हदें पार: साकची के होटल में दो मासूमों से गैंगरेप, पुलिस ने 4 हैवानों को पकड़ा
विकसित भारत 2047 का सपना, पर्यावरणीय संतुलन ही है स्थायी समृद्धि की कुंजी : डॉ. विनोद बी माथुर

Leave a Reply