Home > Jamshedpur > Jamshesdpur: सलगाझुड़ी शमशान भूमि में निकली शोभा यात्रा, पत्थलगड़ी व मृत दफन आत्माओं की पूजा अर्चना

Jamshesdpur: सलगाझुड़ी शमशान भूमि में निकली शोभा यात्रा, पत्थलगड़ी व मृत दफन आत्माओं की पूजा अर्चना

जमशेदपुर : सालगाझुड़ी श्मशान घाट समिति के अध्यक्ष, प्रभु राम मुंडा ने बताया कि रविवार को सलगाझुड़ी शमशान भूमि में सीमांकन कर पत्थलगड़ी की गई।इस क्षेत्र के आदिवासी मूलवासी एवं सामान्य वर्ग की महिला पुरुषों के द्वारा, बामनगोडा तलाब से जल ले कर कलस यात्रा के माध्यम से,सोपोडेरा बिरसा मुंडा प्रतिमा पर मालायार्पण करते हुए, शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा सलगाझुड़ी शमशान भूमि तक पहुंची। श्मशान भूमि की परिक्रमा करते हुए पूरे श्मशान भूमि का शुद्धिकरण किया गया। शुद्धिकरण के बाद सलगाझुड़ी श्मशान भूमि में सीमांकन पत्थर गड़ी की गई। शमशान भूमि में दफन मृत आत्माओं के लिए पूजार्चना की गई। इसके बाद अतिथियों ने परंपरागत प्रसाद, “लेटो” का आनंद लिया।
समिति के अध्यक्ष प्रभु राम मुंडा ने बताया कि, इस कार्यक्रम में, क्षेत्र के जनप्रतिनिधि सांसद, विद्युत वरण महतो, जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय, पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस, ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह उर्फ़ मलखान सिंह, जिला परिषद्, अध्यक्ष बारी मुर्मू आदि मौजूद थे।

You may also like
जाकिरनगर में महिला ने की आत्महत्या, पति से फोन पर बातचीत के कुछ देर बाद उठाया कदम
झारखंड स्टेट बार काउंसिल ने 63 नए अधिवक्ताओं को सौंपे एनरोलमेंट सर्टिफिकेट, हाईकोर्ट में हुआ सम्मान समारोह
डिमना लेक हादसा: एमजीएम के दो जूनियर डॉक्टरों की मौत, अब उठ रहे हैं कई सवाल
बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीबी रोड दो घंटे जाम, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप

Leave a Reply