Home > Crime > Jamshedpur: मानगो में चेपा पुल के पास डिवाइडर से टकराकर पलट गई तेज रफ्तार कार, तीन लोग घायल

Jamshedpur: मानगो में चेपा पुल के पास डिवाइडर से टकराकर पलट गई तेज रफ्तार कार, तीन लोग घायल

जमशेदपुर : मानगो थाना क्षेत्र के मानगो में चेपा पुल के पास एक तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इस सड़क हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को कार से निकाल कर एमजीएम अस्पताल ले जाया गया। पीसीआर जवान जगन्नाथ राव ने बताया कि घटना रविवार की देर रात लगभग 3:30 बजे की है। यह सभी एनएच 33 पर एक शादी पार्टी से लौट रहे थे। कार काफी तेज रफ्तार में थी और डिवाइडर से टकरा गई। सभी घायल गोलमुरी के रहने वाले हैं। गौरतलब है कि एनएच 33 पर कई होटल हैं और वहां से पार्टी करने के बाद देर रात तक लोग कार से न्यू पुरुलिया रोड से होकर गुजरते हैं। यह कार काफी तेज रफ्तार में चलती हैं और अक्सर सड़क हादसे होते हैं। कई बार ड्राइवर दारू पीकर गाड़ी चला रहे होते हैं। लेकिन उनकी रफ्तार पर नियंत्रण के लिए कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply