Home > Jamshedpur > जमशेदपुर में बरसात शुरू होने पर खूब हो रही छाते की बिक्री, दुकानदारों के खिले चेहरे, 120 रुपए से 1300 रुपए तक में ब्रांडेड छाते

जमशेदपुर में बरसात शुरू होने पर खूब हो रही छाते की बिक्री, दुकानदारों के खिले चेहरे, 120 रुपए से 1300 रुपए तक में ब्रांडेड छाते

जमशेदपुर : जमशेदपुर में बरसात शुरू हो गई है। सोमवार की शाम से देर रात तक जमकर बरसात हुई। बरसात होने के बाद छातों की बिक्री बढ़ गई है। साकची, बिष्टुपुर, बारीडीह, कदमा, टेल्को, बर्मामाइंस आदि इलाकों में छातों की दुकान पर खूब भीड़ देखी जा रही है। साकची में छाता बेच रहे कैसर इकबाल बताते हैं कि अभी तक जमशेदपुर का मौसम साफ था। इस वजह से छाते नहीं बिक रहे थे। उन्हें लग रहा था कि घाटा लग जाएगा। उनका स्टाक जमा हो गया था। इसका स्टाक नहीं निकल पा रहा था। लेकिन, कल शाम हुई बरसात के बाद लोग छाता खरीदने लगे हैं। एक अन्य दुकानदार रामू ने बताया कि इस बार 120 रुपए से डेढ़ सौ रुपए में छाते बेचे जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि काले रंग के छाते की ज्यादा मांग है। जबकि, बच्चे रंग-बिरंगे छाते पसंद कर रहे हैं। इस बार 3 फोल्ड के छाते भी खूब बेचे जा रहे हैं। 3 फोल्ड के छाते की कीमत 200 रुपए है। साकची में बसंत सेंट्रल मॉल के पास स्थित महालक्ष्मी स्टोर में छाते की कई वैरायटी मौजूद है। यहां छाते की कीमत 250 रुपए से शुरू होकर 1300 रुपए तक है। यहां गार्डन या पार्क में लगाने के लिए छतरी भी उपलब्ध है। यह छतरी 700 रुपए से लेकर 1300 रुपए में बिक रही है। यहां ब्रांडेड छाते भी मौजूद हैं।

इसे भी पढ़ें – कदमा थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर ब्लॉक नंबर 3 मेन रोड पर एक ज्वेलर्स पर बदमाशों ने हमला कर लूट लिया थैला, पुलिस ने बरामद किया मैगजीन और खोखा

You may also like
Jamshedpur Crime : साकची की महिला देबिका दास से 30 लाख रुपए ठग कर पति पर हो गया फरार +VDO
Jamshedpur Good Friday : बिष्टुपुर व गोलमुरी चर्च में हुई प्रार्थना +VDO
Buldozer Action : आदिवासियों ने उलीडीह व बिरसानगर से हटाया अतिक्रमण, बिरसानगर में गरजा बुल्डोजर+ VDO
Ranchi Wine Smuggling : रेलवे स्टेशन पर पकड़ा गया शराब तस्कर
Ranchi Wine Smuggling: रांची रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने अवैध शराब के साथ दो लोगों को किया गिरफ्तार

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!