Home > Jamshedpur > Jamshedpur Bakreed : जामशेदपुर के आमबागान में सजा बकरों का बाज़ार, दो लाख तक के बकरे+ VDO

Jamshedpur Bakreed : जामशेदपुर के आमबागान में सजा बकरों का बाज़ार, दो लाख तक के बकरे+ VDO

Jamshedpur : 7 जून को बकरीद (Jamshedpur Bakreed) का पर्व जमशेदपुर में धूमधाम से मनाया जाएगा। इसकी तैयारी शुरू हो गई है। आम बागान, जुगसलाई, मानगो ओल्ड पुरुलिया रोड, धतकीडीह आदि इलाकों में बकरे का बाजार सज गया है। शहर का सबसे बड़ा बाजार आम बागान में है। यहां ₹20 हजार से लेकर दो लाख रुपए तक के बकरे बिक रहे हैं।(Jamshedpur Bakreed)

इसे भी पढ़ें – Jharkhand Board Result : इंटर साइंस में धनबाद के बिजली मिस्त्री की बेटी अंकिता व कॉमर्स में चाईबासा की रेशमी कुमारी बनीं झारखंड टॉपर 

सलमान हुसैन ने बताया कि उसके पास ₹ एक लाख रुपए कीमत का बकरा है। एक बकरे की कीमत 75 हजार रुपए भी है। रामदास भट्ठा के खालिद का कहना है कि इस बार बकरों की कीमत काफी ऊंची है। अफसर खान बताते हैं कि पैगंबर हजरत इब्राहिम अलैहिस्सलाम अपने बेटे हजरत इस्माइल अलैहिस्सलाम को कुर्बानी के लिए मैदान में ले गए थे।

Jamshedpur Bakreed : इसलिए मनाई जाती है बकरीद

Jamshedpur Bakreed : आमबागान में बिक रहे बकरे

Jamshedpur Bakreed : आमबागान में बिक रहे बकरे

उनकी जगह अल्लाह ने एक दुंबा भेज दिया और वह कुर्बान हो गया। उसी की याद में हर साल मुसलमान 10 जिल हिज्जा को कुर्बानी करते हैं। जमशेदपुर में 7 जून को बकरीद का पर्व जोर-शोर से मनाया जाएगा। इसकी भी लोग तैयारी में लग गए हैं। ईदगाह और मस्जिदों में बकरीद की नमाज अदा होगी। लोग नए-नए कपड़े पहनेंगे और घरों में नए पकवान भी बनाए जाएंगे।

You may also like
जाकिरनगर में महिला ने की आत्महत्या, पति से फोन पर बातचीत के कुछ देर बाद उठाया कदम
झारखंड स्टेट बार काउंसिल ने 63 नए अधिवक्ताओं को सौंपे एनरोलमेंट सर्टिफिकेट, हाईकोर्ट में हुआ सम्मान समारोह
जमशेदपुर के वरिष्ठ अधिवक्ता भीम हेंब्रम का निधन, जिला बार संघ ने दी श्रद्धांजलि, 27 जुलाई को द्वितीय पाली में न्यायिक कार्य से रहेंगे विरत रहेंगे एडवोकेट्स
ऑपरेशन यात्री सुरक्षा फेल , टाटानगर स्टेशन बना मोबाइल चोरों का अड्डा, आए दिन हो रही चोरी

Leave a Reply