Home > Crime > Jamshedpur Arms Peddler : जमशेदपुर में आर्म्स पैडलर समेत तीन गिरफ्तार, पुलिस ने खरीद-फरोख्त होते समय ही धर-दबोचा

Jamshedpur Arms Peddler : जमशेदपुर में आर्म्स पैडलर समेत तीन गिरफ्तार, पुलिस ने खरीद-फरोख्त होते समय ही धर-दबोचा

Jamshedpur  : जमशेदपुर के कदमा में पुलिस ने एक आर्म्स पैडलर समेत तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आर्म्स पैडलर (Jamshedpur Arms Peddler) का नाम शाहरुख खान है। वह बिष्टुपुर के धतकीडीह बी ब्लॉक मक्का अपार्टमेंट का रहने वाला है। उसके पास से पुलिस ने देशी लोडेड आटो पिस्टल जिसमें दो कारतूस है, बरामद की है। पिस्टल खरीद रहे दो बदमाश ललित यादव और राकेश कुमार भी गिरफ्तार हुए हैं। ललित यादव के पास से पुलिस ने एक देशी कट्टा और एक कारतूस बरामद हुई है।  (Jamshedpur Arms Peddler)

यह जानकारी देते हुए सिटी एसपी शिवाशीष कुमार ने बताया कि पुलिस ने तीनों को सोमवार की सुबह ही दबोचा है। ललित यादव कदमा थाना क्षेत्र के मेरीन ड्राइव रामनगर रोड नंबर सात का रहने वाला है। जबकि, राकेश कुमार इसी थाना क्षेत्र के एक्जीक्यूटिव फ्लैट का रहने वाला है। उन्होंने बताया कि इन तीनों का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। इनके खिलाफ कई केस हैं।

इसे भी पढ़ें – Jamshedpur Sikh Election : साकची गुरुद्वारा चुनाव में दखल पर बवाल, कुलविंदर सिंह बोले– प्रशासन नहीं कर सकता धार्मिक मामलों में हस्तक्षेप

Jamshedpur Arms Peddler : मेडिकल जांच के बाद भेजा गया जेल

Jamshedpur Arms Peddler : बरामद पिस्टल व कट्टा

Oplus_16777216

तीनों आरोपियों को पुलिस ने एमजीएम अस्पताल में मेडिकल जांच कराने के बाद जेल भेज दिया है। कदमा थाना प्रभारी ने बताया कि उन्हें सुबह आठ बजे ही सूचना मिली थी कि कुछ लोग उनके इलाके में अवैध हथियारों की खरीद-बिक्री करने आ रहे हैं। इस सूचना पर पुलिस सतर्क हो गई थी और एक टीम बना कर बदमाशों को पकड़ने की रणनीति तैयार की गई थी।

पता लगाया गया तो मालूम हुआ कि यह बदमाश राम नगर में आ रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने बताए स्थान पर रेड मार दी।‌ पुलिस को देखते ही तीनों बदमाश भागने लगे। मगर पुलिस कर्मियों ने उन्हें दौड़ा कर पकड़ लिया।

You may also like
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह

Leave a Reply