Home > Crime > Jamshedpur Crime : सिदगोड़ा व टेल्को में चोरी व छिनताई को अंजाम देने वाले सात बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार+ VDO

Jamshedpur Crime : सिदगोड़ा व टेल्को में चोरी व छिनताई को अंजाम देने वाले सात बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार+ VDO

Jamshedpur  : (Jamshedpur Crime) सिदगोड़ा और टेल्को थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से छापामारी करते हुए नीलडीह डालमा रोड पर हाई टेंशन बिजली टावर के पास से सात बदमाशों को गिरफ्तार किया था। सिटी एसपी ने इस मामले में प्रेस कॉन्फ्रेंस की है।  (Jamshedpur Crime)

शनिवार को एसएसपी ऑफिस में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि पुलिस ने गोलमुरी थाना क्षेत्र के नामदा बस्ती गुरुद्वारा के सामने चरणजीत कौर के मकान में किराएदार के तौर पर रहने वाले हरपाल सिंह उर्फ़ गबरु, गोलमुरी के ही कोयला डूंगरी गुरुद्वारा परिसर में रहने वाले हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी उर्फ ऋतिक उर्फ बोनी, सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के न्यू बारीडीह कालू बागान राधा स्वामी सत्संग भवन के पास रहने वाले मनप्रीत सिंह, धनबाद के पाथरडीह जिला के रहने वाले माइकल मोर्बिन दास उर्फ पीयूष सिंह, गोलमुरी के कोयला डूंगरी लाइन नंबर 16 के रहने वाले राहुल रजक, नामदा बस्ती गुरुद्वारा के सामने के रहने वाले परमजीत सिंह उर्फ प्रेम, गुरजीत सिंह और विशाल सिंह को गिरफ्तार किया है।

इसे भी पढ़ें – Jamshedpur Crime : जमशेदपुर में रिश्तों की मर्यादा तार-तार, बेटी ने पैसों के लिए मां और दिव्यांग भाई को पीटकर घर से निकाला+ VDO

Jamshedpur Crime : पुलिस ने कार भी की बरामद

Jamshedpur Crime: आरोपियों के पास से बरामद हथियार

Jamshedpur Crime: आरोपियों के पास से बरामद हथियार

इनके पास से पुलिस ने एक देशी पिस्तौल, दो मैगजीन, 8 कारतूस, दो लोहे के चापड़, एक खंती, एक गुप्ती, दो डिफेंस स्प्रे, तीन स्क्रीन टच मोबाइल, एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, एक स्कूटी और एक कार बरामद की है। यह आरोपी कार से चोरी और छिनताई की घटना को अंजाम दे रहे थे। सिटी एसपी ने बताया कि इन्होंने सिदगोड़ा में एक घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया था। इसके अलावा, एक महिला से कंगन की छिनताई की थी। टेल्को थाना क्षेत्र में दो लोगों से चेन छिनताई की घटना को भी अंजाम दिया था।

यह बदमाश जिस नीले रंग के सेंट्रो कार में छिनताई की घटना को अंजाम देते थे। उसे भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। हरपाल सिंह, हरप्रीत सिंह, मनप्रीत सिंह और गुरजीत सिंह का आपराधिक इतिहास है। इनके खिलाफ गोलमुरी, गोविंदपुर, सिदगोड़ा और टेल्को थाने में कई केस दर्ज हैं। प्रेस कांफ्रेंस के बाद सभी आरोपियों की एमजीएम अस्पताल में मेडिकल जांच कराई गई। इसके बाद इन्हें जेल भेज दिया गया।

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO

Leave a Reply