Home > Education > Jharkhand Board Result : इंटर साइंस में धनबाद के बिजली मिस्त्री की बेटी अंकिता व कॉमर्स में चाईबासा की रेशमी कुमारी बनीं झारखंड टॉपर 

Jharkhand Board Result : इंटर साइंस में धनबाद के बिजली मिस्त्री की बेटी अंकिता व कॉमर्स में चाईबासा की रेशमी कुमारी बनीं झारखंड टॉपर 

Ranchi : जैक बोर्ड (Jharkhand Board Result) के इंटर का रिजल्ट घोषित किया गया है। धनबाद की रहने वाली छात्रा अंकिता दत्ता ने इंटर साइंस में झारखंड टॉप किया है। उनके पिता प्रणय कुमार दत्ता बिजली मिस्त्री हैं। अंकिता दत्ता को 500 अंकों में 477 अंक मिले हैं। यानी उन्होंने कुल 95.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।

इसे भी पढ़ें – Jamshedpur Family Conflict : जमशेदपुर में प्रॉपर्टी विवाद ने लिया हिंसक रूप, भाई-बहन के बीच मारपीट में दो घायल, प्रशासन ने संपत्ति सील की+ VDO

Jharkhand Board Result : अंकिता दत्ता बनना चाहती हैं इंजीनियर 

अंकिता दत्ता धनबाद के प्रसिद्ध राजकीय कृत प्लस टू हाई स्कूल गोविंदपुर से पढ़ाई की है। अंकिता दत्ता इंजीनियर बनना चाहती हैं। इंटर कॉमर्स में पश्चिमी सिंहभूम के नोवामुंडी इंटर कॉलेज नोआमुंडी के छात्र अंकित कुमार साह ने दूसरी पोजीशन हासिल की है। अंकित कुमार साह को 476 अंक मिले हैं। उन्होंने 95.02 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। जैक बोर्ड इंटर परीक्षा कॉमर्स में पश्चिमी सिंहभूम की रेशमी कुमारी 95.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टॉपर बनी हैं। उन्हें 500 में 476 अंक मिले हैं। रेशमी कुमारी चाईबासा के सेंट जेवियर्स गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्रा हैं। रेशमी कुमारी मूल रूप से पश्चिमी सिंहभूम जिले के नोआमुंडी की रहने वाली हैं। उनके पिता की कपड़े की दुकान है।

Jharkhand Board Result  : पिछले साल से बेहतर है जैक बोर्ड साइंस व कॉमर्स का रिजल्ट

Jharkhand Board Result का एलान करते शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन

Jharkhand Board Result का एलान करते शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन

जैक बोर्ड की इंटर साइंस और वाणिज्य संख्याएं के रिजल्ट के पिछले साल से तुलना करें तो इस साल काफी बेहतर रिजल्ट आया है। साल 2024 में इंटर साइंस में 72.70 प्रतिशत छात्र सफल हुए थे। जबकि, वाणिज्य संकाय में 90.60 प्रतिशत छात्र सफल हुए थे। वहीं इस साल देखा जाए तो इंटर साइंस में 79.26 प्रतिशत छात्र सफल हुए हैं। जो पिछले साल की तुलना में अधिक है। इसी तरह इंटर कॉमर्स में इस साल 91.92 प्रतिशत छात्र सफल हुए हैं। जबकि पिछले साल 90.60 प्रतिशत छात्र सफल हुए थे। साल 2024 में 93805 विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया था। इसमें से 68203 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए थे। वाणिज्य संकाय में पिछले साल 25644 विद्यार्थियों ने भाग लिया था जिसमें से 23235 छात्र सफल हुए थे।

 पिछले वर्षों का प्रतिशत 

इंटर साइंस

साल 2019- 57 प्रतिशत

साल 2020- 58.99 प्रतिशत

साल 2021- 86.89 प्रतिशत

साल 2022- 92.19 प्रतिशत

साल 2023- 81.45 प्रतिशत

साल 2024- 72.70 प्रतिशत

इंटर कॉमर्स 

साल 2019 -70.44 प्रतिशत

साल 2020- 77.37 प्रतिशत

साल 2021 -90.33 प्रतिशत

साल 2022- 92.75 प्रतिशत

साल 2023- 88.60 प्रतिशत

साल 2024 90.60प्रतिशत

You may also like
डिमना लेक हादसा: एमजीएम के दो जूनियर डॉक्टरों की मौत, अब उठ रहे हैं कई सवाल
अमेरिका के युद्धविराम प्रस्ताव को ईरान ने ठुकराया, बिना गारंटी किसी समझौते से किया इनकार
बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीबी रोड दो घंटे जाम, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप
जमशेदपुर में ट्रैफिक चेकिंग के दौरान रिश्वत लेने के आरोप में तीन पुलिसकर्मी निलंबित, SSP ने दिए जांच के आदेश

Leave a Reply