Home > Crime > कदमा थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर ब्लॉक नंबर 3 मेन रोड पर एक ज्वेलर्स पर बदमाशों ने हमला कर लूट लिया थैला, पुलिस ने बरामद किया मैगजीन और खोखा

कदमा थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर ब्लॉक नंबर 3 मेन रोड पर एक ज्वेलर्स पर बदमाशों ने हमला कर लूट लिया थैला, पुलिस ने बरामद किया मैगजीन और खोखा

जमशेदपुर : कदमा थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर ब्लॉक नंबर 3 मेन रोड पर एक ज्वेलर्स पर बदमाशों ने हमला कर थैला लूट लिया। ज्वेलर्स का नाम नितेश प्रसाद है। बताते हैं कि बदमाशों ने पिस्टल की बट से उस पर हमला किया था। झोले में दुकान की चाबियां थीं। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस अपने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं। क्षेत्र के समाजसेवी अच्छेलाल भकत ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घटनास्थल से मैगजीन और खोखा बरामद हुआ है। नितेश प्रसाद को हाथ में चोट लगी थी। उसका इलाज एमजीएम अस्पताल में कराया गया। नितेश के आवेदन पर पुलिस ने 5 बदमाशों के खिलाफ पिस्टल की बट से हमला कर लूटपाट करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
इसे भी पढ़ें – साकची में जुबिली पार्क गोलचक्कर पर टाटा स्टील यूआईएसएल कर्मियों की बोलेरो बस से टकराई, हुआ बवाल

You may also like
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप
एग्रिको सिग्नल पर पूर्व सीएम रघुवर के घर के पास सड़क हादसे में मानगो के मार्बल कारोबारी और उसके बेटे की मौत
मानगो में SIR कर्मी को भेष में फ्लैट में घुस महिला को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, महिला भी पकड़ी गई+VDO
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी