Home > Jamshedpur > इंडिया गठबंधन का जमशेदपुर में डीसी ऑफिस के सामने पहला महाधरना, मणिपुर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बनाया निशाना

इंडिया गठबंधन का जमशेदपुर में डीसी ऑफिस के सामने पहला महाधरना, मणिपुर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बनाया निशाना

जमशेदपुर : इंडिया गठबंधन का जमशेदपुर में डीसी ऑफिस के सामने मंगलवार को पहला महाधरना हुआ। इस महाधरना में प्रमुख रूप से कांग्रेस और झामुमो के अलावा गठबंधन में शामिल अन्य दलों के नेता मौजूद थे। इस महाधरने में कांग्रेसी और झामुमो नेता जुलूस की शक्ल में पहुंचे। महिलाएं भी बड़ी संख्या में शामिल हुईं। सभी ने मणिपुर की घटनाओं को लेकर केंद्र सरकार और मणिपुर सरकार को जमकर कोसा। झामुमो के नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर जगह डबल इंजन की सरकार का राग अलापते हैं। मणिपुर में डबल इंजन सरकार की करतूत सबके सामने आ गई है। भाजपा सरकार की बुनियाद कत्ल और खून पर टिकी हुई है। उन्होंने कहा कि मणिपुर में इतने दिनों से हिंसा जारी है। जुल्म का नंगा नाच हो रहा है। महिलाओं को नंगा कर परेड कराई जा रही है। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कान पर जूं नहीं रेंग रही। यह वैसा ही है कि जब रोम जल रहा था तो नीरो बंसी बजा रहा था। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि यह कैसी बेशर्म सरकार है। मणिपुर में इंसानों पर हो रहे जुल्म पर भी इनके दिल नहीं पिघल रहे। नेताओं ने मांग की कि मणिपुर सरकार को बर्खास्त किया जाए और मणिपुर की समस्या का हल निकाला जाए। महाधरने का संचालन कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राकेश तिवारी ने किया।
इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर में बरसात शुरू होने पर खूब हो रही छाते की बिक्री, दुकानदारों के खिले चेहरे, 120 रुपए से 1300 रुपए तक में ब्रांडेड छाते

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा