Home > Education > अब पूर्व निर्धारित समय पर खुलेंगे सभी सरकारी व गैर सरकारी स्कूल, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने जारी किया आदेश

अब पूर्व निर्धारित समय पर खुलेंगे सभी सरकारी व गैर सरकारी स्कूल, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने जारी किया आदेश

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : अब पूर्वी सिंहभूम जिले में सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूल अपने पूर्व निर्धारित समय पर खुलेंगे। इस संबंध में स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने मंगलवार को आदेश जारी कर दिया है। विभाग के सचिव के रवि कुमार का आदेश मंगलवार को साकची स्थित डीसी ऑफिस पहुंच गया। इसे शिक्षा विभाग को भेज दिया गया है। गौरतलब है कि पिछले दिनों भीषण गर्मी को देखते हुए सभी स्कूलों में केजी से कक्षा 5 तक की कक्षाएं सुबह 7:00 बजे से 11:00 बजे तक और कक्षा 6 से ऊपर की कक्षाएं सुबह 7:00 बजे से 12:00 बजे तक कर दी गई थीं। अब यह स्कूल अपने पूर्व निर्धारित समय से खुलेंगे। इस संबंध में निजी स्कूल अपने स्कूल खुलने के समय का आदेश जारी करेंगे।


इसे भी पढ़ें- स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के कथित अश्लील चैट वीडियो मामले में महिला आई सामने, बोली पति से कर रही थी चैट किसी ने एडिट कर सोशल मीडिया पर डाला

You may also like
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत
झारखंड में अगले साल अप्रैल-मई में पंचायत चुनाव की तैयारी, ओबीसी आरक्षण के लिए ट्रिपल टेस्ट जरूरी
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस

Leave a Reply