Home > Jamshedpur > स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के कथित अश्लील चैट वीडियो मामले में महिला आई सामने, बोली पति से कर रही थी चैट किसी ने एडिट कर सोशल मीडिया पर डाला

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के कथित अश्लील चैट वीडियो मामले में महिला आई सामने, बोली पति से कर रही थी चैट किसी ने एडिट कर सोशल मीडिया पर डाला

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के कथित अश्लील चैट वीडियो मामले में महिला बुधवार को सामने आ गई है। महिला ने एक वीडियो मैसेज जारी किया है। यह वही महिला है जो वीडियो में दिखाई दे रही है। महिला ने अपना नाम और पता तो जाहिर नहीं किया है। लेकिन कहा है कि वह अपने पति से वीडियो चैट कर रही थी और उसके हिस्से को किसी ने एडिट कर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के साथ वीडियो बनाकर डाल दिया है। महिला का कहना है कि वह स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता को जानती तक नहीं है। उसने लोगों से अपील की है कि वह उसका वीडियो सोशल मीडिया से डिलीट कर दें। क्योंकि, उसका परिवार बर्बाद हो रहा है। उसका घर टूट रहा है। महिला ने पुलिस प्रशासन से यह भी अपील की है कि वह उसका वीडियो वायरल करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करे। गौरतलब है कि रविवार को स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता का एक और कथित अश्लील वीडियो एक महिला के साथ चैट करते हुए सामने आया था। इसके बाद से प्रदेश की राजनीति में तूफान मच गया है। भाजपा के लोग इसे खूब वायरल कर रहे हैं और कांग्रेस और स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता पर हमला बोल रहे हैं।

गोड्डा के सांसद भाजपा नेता डॉ निशिकांत दुबे ने इसे ट्वीट किया। इसके बाद जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने एक पत्रकार के यूट्यूब पर पड़े इस वीडियो को ट्वीट कर शेयर किया। लेकिन बाद में इसे डिलीट कर उन्होंने सांसद निशिकांत दुबे के ट्वीट को शेयर कर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता पर हमला बोला। विधायक सरयू राय ने कल ट्वीट कर जानकारी दी कि जो महिला इस वीडियो में दिख रही है वह बिरसानगर जोन नंबर 11 की रहने वाली है। वह एक फर्नीचर हाउस में काम करती है। यह फर्नीचर हाउस एक भाजपा नेता का है। यह भाजपा नेता पहले स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता का दोस्त था। ऐसा विधायक सरयू राय का कहना है। उन्होंने आगे ट्वीट में लिखा है कि फर्नीचर हाउस का मालिक पहले स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के साथ समाजवादी पार्टी में था। विधायक सरयू राय ने मांग की है कि इस मामले में स्वास्थ्य मंत्री के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होनी चाहिए और उनका मोबाइल जब्त कर इसकी जांच होनी चाहिए और विधि सम्मत कार्रवाई होनी चाहिए।
इसे भी पढ़ें- स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता की छवि धूमिल करने के लिए सोशल मीडिया पर शेयर किया गया फर्जी अश्लील वीडियो, मंत्री ने दर्ज कराई एफआईआर

You may also like
Jamshedpur Diwali : जमशेदपुर में बिना लाइसेंस पटाखा बेचने वालों पर शिकंजा, सुंदरनगर में आधा दर्जन दुकानों की जांच
Jamshedpur Karvachauth : जमशेदपुर में करवा चौथ की धूम, चांद के दीदार का इंतजार; पति की लंबी उम्र के लिए महिलाओं ने रखा निर्जला व्रत+VDO
Kadma Police station: कदमा थाना में ग्रामीणों का हंगामा, बोड़ाम के दो युवकों की रिहाई की मांग पर धरना
Cyclone Arnab : चक्रवात ‘अरनब’ को लेकर रेलवे अलर्ट, 600 किलोमीटर रेलखंड पर चौबीसों घंटे निगरानी