Home > Finance > जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के उड़नदस्ता दल ने साकची समोत विभिन्न बाजारों का किया निरीक्षण, 23 दुकानदारों से वसूला ₹20200 जुर्माना

जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के उड़नदस्ता दल ने साकची समोत विभिन्न बाजारों का किया निरीक्षण, 23 दुकानदारों से वसूला ₹20200 जुर्माना

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के उड़नदस्ता दल ने विशेष अधिकारी संजय कुमार के निर्देश पर मंगलवार को साकची समेत विभिन्न बाजारों में दुकानों की जांच की। 80 दुकानों का ट्रेड लाइसेंस चेक किया गया। इसमें से 10 दुकानदारों के पास ट्रेड लाइसेंस नहीं मिला। इन से ₹11000 जुर्माना वसूला गया। अतिक्रमण कर गिट्टी बालू सड़क पर रखने वाले 10 दुकानदारों से ₹6000 का जुर्माना वसूला गया। तीन दुकानों में प्रतिबंधित प्लास्टिक मिला। इन दुकानदारों से ₹3200 जुर्माना वसूला गया। इस तरह कुल 23 दुकानदारों से ₹20200 का जुर्माना वसूला गया है।

इसके अलावा बारहद्वारी स्थित कुम्हारपाड़ा में जमीन अतिक्रमण की शिकायत हुई थी। कनीय अभियंता प्रणव कुमार ठाकुर उड़नदस्ता दल के साथ मौके पर पहुंचे और अवैध तरीके से बनाई जा रही निर्माणाधीन दीवार तोड़ दी।
इसे भी पढ़ें- कदमा थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर ब्लॉक नंबर 1 के रहने वाले दंपति और उनकी बेटी सड़क हादसे में बिष्टुपुर में घायल, टीएमएच में भर्ती

You may also like
ऑपरेशन यात्री सुरक्षा फेल , टाटानगर स्टेशन बना मोबाइल चोरों का अड्डा, आए दिन हो रही चोरी
डिमना लेक हादसा: एमजीएम के दो जूनियर डॉक्टरों की मौत, अब उठ रहे हैं कई सवाल
छात्रों के मुद्दे पर कांग्रेस के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, जमशेदपुर में राहुल गांधी का पुतला फूंका
अमेरिका के युद्धविराम प्रस्ताव को ईरान ने ठुकराया, बिना गारंटी किसी समझौते से किया इनकार