Home > Jamshedpur > टेल्को थाना क्षेत्र के मछुआ बस्ती में पड़ोसी ने एक घर पर हमला कर की मारपीट, कार्रवाई के लिए सिटी एसपी से गुहार

टेल्को थाना क्षेत्र के मछुआ बस्ती में पड़ोसी ने एक घर पर हमला कर की मारपीट, कार्रवाई के लिए सिटी एसपी से गुहार


न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : टेल्को थाना क्षेत्र के मछुआ बस्ती में पड़ोसी झंडू मछुआ और उनके घर वालों ने बबीता देवी के घर पर हमला कर दिया। घर पर पहले पथराव किया इसके बाद जब परिजन निकले तो उनके साथ मारपीट भी की। बबीता देवी ने गुरुवार को साकची पहुंचकर सिटी एसपी के विजय शंकर से इंसाफ की गुहार लगाई है और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है। बबीता देवी ने सिटी एसपी को दिए आवेदन में बताया है कि घटना 22 मार्च की है। उनका पुत्र अजीत मछुआ मैट्रिक की परीक्षा देकर घर लौटा तो उनके दरवाजे पर कुत्ता भौंकने लगा। इसी पर झंडू मछुआ ने घर के गेट पर पथराव कर दिया। जब परिजन बाहर निकले तो परिवार के लोगों के साथ भी मारपीट शुरू कर दी। लाठी-डंडे लेकर झंडू मछुआ और उनके घर के लोग आ गए थे। इस मारपीट में बबीता देवी की मां घायल हुई हैं। उनका इलाज एमजीएम अस्पताल में चला। बबीता देवी ने बताया कि मारपीट करने वालों में झंडू मछुआ, रिंकू मछुआ, अजय मछुआ, बादल मछुआ, बबलू मछुआ, डब्लू मछुआ, हितकारी देवी, रूपा देवी, मालती देवी आदि शामिल हैं।
इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर में भाजपाइयों ने मनाया भाजपा का स्थापना दिवस, साकची स्थित जिला कार्यालय में बाटी गई मिठाई +वीडियो

You may also like
Jamshedpur JTET Exam : पेपर लीक की आशंका में JTET परीक्षा को लेकर जमशेदपुर पुलिस अलर्ट, होटल और लॉज में चलाया जांच अभियान
Jamshedpur Railway News : JTET अभ्यर्थियों को रेलवे की बड़ी सौगात, टाटानगर से देवघर के लिए चलेगी परीक्षा स्पेशल ट्रेन; जानें रूट और टाइमिंग
Jamshedpur News: JTET परीक्षा के दिन परीक्षा केंद्रों के आसपास रहेगी निषेधाज्ञा, धालभूम एसडीएम ने जारी किया विशेष आदेश
Jamshedpur Advocate News : राष्ट्रीय एकता दिवस पर अधिवक्ताओं ने लिया एकजुटता का संकल्प, जमशेदपुर में लॉयर्स डिफेंस ने आयोजित की संगोष्ठी+VDO

Leave a Reply