Home > Crime > ट्रांजिट रिमांड पर जमशेदपुर लाए गए भाजपा नेता नीरज सिंह से पूछताछ शुरू, क्यों किया था राहुल दुबे को फोन

ट्रांजिट रिमांड पर जमशेदपुर लाए गए भाजपा नेता नीरज सिंह से पूछताछ शुरू, क्यों किया था राहुल दुबे को फोन

Jamshedpur : जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित डीडी बार के सामने हुए चर्चित हिमांशु सिंह हत्याकांड की जांच में बड़ा घटनाक्रम (Jamshedpur DD Bar Murder) सामने आया है। मामले के नामजद आरोपी और बार संचालक भाजपा नेता नीरज सिंह को झारखंड पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर राजस्थान से जमशेदपुर ले आई है। फिलहाल उन्हें एमजीएम थाना में रखकर लगातार पूछताछ की (Jamshedpur DD Bar Murder) जा रही है।

गौरतलब है कि नीरज सिंह को राजस्थान के सीकर स्थित खाटू श्याम मंदिर थाना क्षेत्र से एक होटल से गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के बाद राजस्थान पुलिस ने उन्हें झारखंड पुलिस को सौंप दिया। पुलिस टीम पहले उन्हें सड़क मार्ग से दिल्ली लेकर पहुंची और वहां से विमान के जरिए रांची लाई। रांची एयरपोर्ट से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सड़क मार्ग से जमशेदपुर लाया गया। इस दौरान मानगो और उलीडीह थाना की पुलिस भी सुरक्षा में तैनात रही।

सूत्रों के मुताबिक, झारखंड पुलिस को राजस्थान के सीकर कोर्ट से चार दिनों की ट्रांजिट रिमांड मिली है। इसी अवधि में पुलिस नीरज सिंह से गहन पूछताछ कर रही है और हत्या से जुड़े हर पहलू की जांच की जा रही है।

जांच के दौरान पुलिस को कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) से पता चला कि घटना वाले दिन नीरज सिंह की राहुल दुबे नामक व्यक्ति से बातचीत हुई थी। पूछताछ में नीरज सिंह ने पुलिस को बताया कि राहुल दुबे डीडी बार का नियमित ग्राहक था और अक्सर शराब पर छूट या गाना बजाने जैसी सामान्य बातों को लेकर फोन करता था। उनका कहना है कि घटना वाले दिन भी इसी कारण बातचीत हुई थी।

हालांकि पुलिस इस दावे की गहराई से जांच कर रही है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि दोनों के बीच बातचीत केवल बार से जुड़े विषयों तक सीमित थी या इसके पीछे कोई और वजह भी थी।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि राहुल दुबे कदमा क्षेत्र का रहने वाला है और उसका आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। वह पहले भी एक हत्या के मामले में जेल जा चुका है। वहीं, जांच एजेंसियों को यह भी जानकारी मिली है कि राहुल दुबे की बातचीत इस मामले के मुख्य शूटर विश्वजीत मंडल उर्फ बोदरा से भी हुई थी।

इसे भी पढ़ें – ईरान में अयातुल्ला अली खामेनेई को अंतिम विदाई, लाखों लोगों ने लिया ‘प्रतिरोध और बदले’ का संकल्प

इन्हीं तथ्यों को आधार बनाकर पुलिस अब नीरज सिंह, राहुल दुबे और मुख्य आरोपी विश्वजीत मंडल उर्फ बोदरा के बीच संभावित संबंधों की कड़ियां जोड़ने का प्रयास कर रही है। अधिकारियों का मानना है कि पूछताछ से मामले में कई अहम खुलासे हो सकते हैं।

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO

Leave a Reply