Home > World > ईरान में अयातुल्ला अली खामेनेई को अंतिम विदाई, लाखों लोगों ने लिया ‘प्रतिरोध और बदले’ का संकल्प

ईरान में अयातुल्ला अली खामेनेई को अंतिम विदाई, लाखों लोगों ने लिया ‘प्रतिरोध और बदले’ का संकल्प

Tehran : ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (SNSC) के सचिव मोहम्मद बाकिर ज़ोलक़द्र ने कहा है कि इस्लामी क्रांति के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला सैय्यद अली खामेनेई (Iran Supreme Leader Funeral) की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब यह साबित करता है कि ईरानी जनता कठिन परिस्थितियों में भी एकजुट और दृढ़ संकल्पित (Iran Supreme Leader Funeral) है।

ज़ोलक़द्र ने रविवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा कि जिन लोगों को लगता था कि कुछ दिनों में ईरान को झुकाया जा सकता है, वे आज देश की एकता और जनशक्ति को देख लें। उन्होंने कहा कि अंतिम विदाई में शामिल लाखों लोग दो संदेश दे रहे हैं—दुश्मनों के खिलाफ प्रतिरोध और अपने शहीद नेता के खून का बदला।

उन्होंने कहा कि यह जनसैलाब केवल श्रद्धांजलि देने के लिए नहीं, बल्कि ईरान की राष्ट्रीय एकजुटता, आत्मविश्वास और संघर्ष की भावना का प्रतीक है। उनके अनुसार, जनता यह संदेश दे रही है कि देश अपने नेता के बताए रास्ते पर आगे बढ़ेगा।

रविवार को तेहरान के इमाम खुमैनी मुसल्ला में अयातुल्ला जाफर सोभानी ने दिवंगत नेता की नमाज़-ए-जनाज़ा अदा कराई। इस दौरान ईरान के विभिन्न हिस्सों के अलावा कई अन्य देशों से भी बड़ी संख्या में लोग अंतिम दर्शन और श्रद्धांजलि देने पहुंचे।

तेहरान की सड़कों पर लाखों लोगों की मौजूदगी ने यह दिखाया कि ईरानी जनता अपने नेता के निधन को राष्ट्रीय क्षति मानते हुए एकजुट है। समारोह के दौरान लोगों ने प्रतिरोध और बदले से जुड़े नारे लगाए, जिन्हें ईरानी नेतृत्व ने देश की सामूहिक भावना का प्रतीक बताया।

इसे भी पढ़ें – ईरान ने दी अमेरिका और इसराइल को चेतावनी, खामेनेई की शहादत का बदला लेने का एलान

ईरानी अधिकारियों का कहना है कि अयातुल्ला अली खामेनेई की शहादत के बाद भी देश उनकी विचारधारा और प्रतिरोध की नीति पर आगे बढ़ेगा।

You may also like
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप
एग्रिको सिग्नल पर पूर्व सीएम रघुवर के घर के पास सड़क हादसे में मानगो के मार्बल कारोबारी और उसके बेटे की मौत
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार

Leave a Reply