Jamshedpur (Jharkhand) : शहर के बर्मामाइंस थाना क्षेत्र में रविवार रात चापड़ के बल पर छिनतई की कोशिश का मामला सामने आया। हालांकि स्थानीय लोगों की सतर्कता और पुलिस की त्वरित कार्रवाई से बदमाश अपने मंसूबों में कामयाब (Jamshedpur Knife Crime) नहीं हो सके। पुलिस ने मौके से दो चापड़ बरामद किए हैं और मामले में दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ (Jamshedpur Knife Crime) कर रही है।
जानकारी के अनुसार, बर्मामाइंस निवासी राजेश कुमार से दो युवकों ने धारदार हथियार दिखाकर छिनतई का प्रयास किया। घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों ने विरोध किया, जिसके बाद आरोपी घबराकर भागने लगे। सूचना मिलते ही बर्मामाइंस थाना पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए दो युवकों को हिरासत में ले लिया।
पुलिस ने घटनास्थल से दो चापड़ भी बरामद किए हैं। हिरासत में लिए गए दोनों युवकों से पूछताछ की जा रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि उनका किसी अन्य आपराधिक घटना से संबंध रहा है या नहीं।
इधर, बर्मामाइंस और आसपास के इलाकों में पिछले कुछ महीनों से धारदार हथियारों के बल पर छिनतई और लूटपाट की घटनाओं में बढ़ोतरी देखी गई है। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से स्थानीय लोगों में भय का माहौल है और पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।
इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर डीडी बार हत्याकांड: भाजपा नेता व बार संचालक नीरज सिंह राजस्थान से गिरफ्तार, झारखंड पुलिस लेने रवाना
पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आरोपियों के खिलाफ विधि-सम्मत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।




