Home > Crime > मैक्सीजोन टच निवेश घोटाला: 6000 करोड़ की ठगी में फिल्मी सितारों समेत 9 पर एफआईआर, निदेशक दंपती जेल में

मैक्सीजोन टच निवेश घोटाला: 6000 करोड़ की ठगी में फिल्मी सितारों समेत 9 पर एफआईआर, निदेशक दंपती जेल में

Jamshedpur : शहर में बड़े पैमाने पर निवेश के नाम पर लोगों से ठगी करने वाली मैक्सीजोन टच प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के खिलाफ एक और बड़ा मामला (Jamshedpur Maxizone Scam) सामने आया है। कंपनी पर देशभर में करीब 6000 करोड़ रुपये और केवल जमशेदपुर से लगभग 150 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप है। इस मामले में कंपनी के निदेशक चंद्रभूषण सिंह और उनकी पत्नी प्रियंका सिंह पहले से ही गिरफ्तार हैं और फिलहाल घाघीडीह सेंट्रल जेल में बंद हैं।

ताजा मामले में साकची थाने में नई प्राथमिकी दर्ज की गई है। शिकायतकर्ता बर्मामाइंस निवासी जसपाल सिंह ने कंपनी के निदेशकों के साथ-साथ फिल्म अभिनेता गोविंदा, शक्ति कपूर, रजा मुराद, चंकी पांडे, भोजपुरी गायक व सांसद मनोज तिवारी और जमशेदपुर हेड सूर्य नारायण पात्रो समेत कुल 9 लोगों को आरोपी बनाया है। (Jamshedpur Maxizone Scam) मामले की जांच प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) भी कर रही है।

 कोडरमा स्टेशन से हुई थी गिरफ्तारी

पुलिस ने 9 सितंबर 2025 को चंद्रभूषण सिंह और प्रियंका सिंह को कोडरमा रेलवे स्टेशन से नई दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस से गिरफ्तार किया था। सूचना मिलने पर साकची थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीम पहुंची और चलती ट्रेन में सवार होकर दोनों को दबोच लिया। बाद में गोमो स्टेशन पर उतारकर सड़क मार्ग से जमशेदपुर लाया गया। दोनों बिहार के वैशाली जिले के रहने वाले हैं।

झारखंड में 521 करोड़ चिटफंड घोटाला: मैक्सीजोन कंपनी के निदेशक व पत्नी से जेल में पूछताछ करेगी ईडी

 10 हजार निवेशक बने शिकार

आरोप है कि कंपनी ने 15 प्रतिशत से अधिक रिटर्न का लालच देकर हजारों लोगों से निवेश कराया। केवल जमशेदपुर के करीब 10 हजार निवेशकों से 150 करोड़ रुपये जमा कराए गए। वहीं रांची, हैदराबाद, दिल्ली, छत्तीसगढ़ और अन्य राज्यों को मिलाकर ठगी की रकम 6000 करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है।

 क्रिप्टो और शेयर मार्केट के नाम पर खेल

कंपनी खुद को शेयर मार्केट और क्रिप्टोकरेंसी में निवेश करने वाली फर्म बताती थी। निवेशकों को मुनाफा देने का दावा कर डिजिटल और पेपरलेस प्रक्रिया के नाम पर केवल इनवॉइस दिए जाते थे, कोई वैध प्रमाणपत्र नहीं। 4 अक्टूबर 2021 को बिष्टुपुर स्थित माइकल जॉन ऑडिटोरियम में कंपनी का बड़ा कार्यक्रम भी हुआ था, जिसमें फिल्म अभिनेता चंकी पांडे शामिल हुए थे।

इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी : 100 करोड़ की ठगी के मामले में मैक्सीजोन कंपनी के निदेशक चंद्रभूषण सिंह पत्नी समेत गिरफ्तार+VDO

 ईडी भी कर रही जांच

मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रवर्तन निदेशालय ने भी पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि निवेश की राशि कहां और किन माध्यमों से ट्रांसफर की गई।

You may also like
जमशेदपुर के वरिष्ठ अधिवक्ता भीम हेंब्रम का निधन, जिला बार संघ ने दी श्रद्धांजलि, 27 जुलाई को द्वितीय पाली में न्यायिक कार्य से रहेंगे विरत रहेंगे एडवोकेट्स
ऑपरेशन यात्री सुरक्षा फेल , टाटानगर स्टेशन बना मोबाइल चोरों का अड्डा, आए दिन हो रही चोरी
डिमना लेक हादसा: एमजीएम के दो जूनियर डॉक्टरों की मौत, अब उठ रहे हैं कई सवाल
छात्रों के मुद्दे पर कांग्रेस के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, जमशेदपुर में राहुल गांधी का पुतला फूंका

Leave a Reply