Home > Crime > जमशेदपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी : 100 करोड़ की ठगी के मामले में मैक्सीजोन कंपनी के निदेशक चंद्रभूषण सिंह पत्नी समेत गिरफ्तार+VDO

जमशेदपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी : 100 करोड़ की ठगी के मामले में मैक्सीजोन कंपनी के निदेशक चंद्रभूषण सिंह पत्नी समेत गिरफ्तार+VDO

पुलिस ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस जंक्शन गोमो से तेजस राजधानी एक्सप्रेस से किया गिरफ्तार

Jamshedpur (Jharkhand) : साकची पुलिस ने करोड़ों की ठगी (Jamshedpur Maxizone Fraud) के मामले में वांछित दंपति, मैक्सीजोन टच प्रा. लि. के निदेशक चंद्रभूषण सिंह और उनकी पत्नी प्रियंका सिंह को गिरफ्तार कर लिया। दोनों दिल्ली से भुवनेश्वर जाने के दौरान तेजस राजधानी एक्सप्रेस से गोमो स्टेशन पर पकड़े गए। पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर जमशेदपुर लाई और मेडिकल जांच के बाद जेल भेज दिया है।

 कैसे हुई गिरफ्तारी?

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि Jamshedpur Maxizone Fraud के आरोपी दंपति दिल्ली से भुवनेश्वर जा रहे हैं। इस पर साकची थाना प्रभारी आनंद मिश्रा के नेतृत्व में टीम गठित की गई और मंगलवार सुबह करीब 6:30 बजे दोनों को गोमो रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-2 से गिरफ्तार कर लिया गया।

करोड़ों की ठगी का मामला

2022 में टेल्को निवासी सुशील कुमार सरापमा की शिकायत पर साकची थाना में 2022 में केस दर्ज हुआ था। इसमें चंद्रभूषण सिंह और उनकी पत्नी पर आरोप है कि उन्होंने मैक्सीजोन टच कंपनी के जरिए देश भर से लोगों को निवेश के नाम पर सैकड़ों करोड़ रुपये की ठगी की।

इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर में मानगो पुल पर युवती ने की आत्महत्या की कोशिश, राहगीर की बहादुरी से बची जान+ VDO

 आपराधिक इतिहास

पुलिस के अनुसार, दंपति के खिलाफ जमशेदपुर के साकची थाना में कई मामले दर्ज हैं, जिनमें धोखाधड़ी, जालसाजी और आपराधिक षड्यंत्र शामिल हैं।

* कांड सं. 184/22 – धारा 420, 406, 467, 468, 469, 471, 417, 120B, 34

* कांड सं. 79/23 – धारा 420, 406, 120B

* कांड सं. 231/23 – धारा 420, 406, 120B

* कांड सं. 233/23 – धारा 420, 406, 120B

* कांड सं. 237/23 – धारा 420, 406, 120B

* कांड सं. 66/24 – धारा 323, 341, 342, 420, 406, 467, 468, 504, 120B

* कांड सं. 69/24 – धारा 323, 341, 342, 420, 406, 467, 468, 504, 120B

इसके अलावा भी 15-20 मामले इनके खिलाफ दर्ज बताए जाते हैं।

पुलिस टीम की भूमिका

इस सफल कार्रवाई में साकची थाना प्रभारी आनंद मिश्रा के साथ पुलिस की विशेष टीम शामिल रही।

 

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह

Leave a Reply