Home > Jamshedpur > स्टेट बार काउंसिल चुनाव को लेकर जमशेदपुर बार संघ में बैठक, अध्यक्ष राजेंद्र कृष्ण ने दी विस्तृत जानकारी

स्टेट बार काउंसिल चुनाव को लेकर जमशेदपुर बार संघ में बैठक, अध्यक्ष राजेंद्र कृष्ण ने दी विस्तृत जानकारी

Jamshedpur : जमशेदपुर जिला बार संघ के प्रांगण में शनिवार को स्टेट बार काउंसिल चुनाव को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक (Jamshedpur Advocate News)आयोजित की गई। इस अवसर पर (Jamshedpur Advocate News) स्टेट बार काउंसिल के अध्यक्ष राजेंद्र कृष्ण, वाइस चेयरमैन राजेश कुमार शुक्ला, सदस्य अमर सिंह और झारखंड उच्च न्यायालय की अधिवक्ता नीता कृष्णा उपस्थित रहीं।

बैठक के दौरान 12 मार्च को होने वाले स्टेट बार काउंसिल चुनाव की प्रक्रिया, नियम और तैयारियों की विस्तृत जानकारी अधिवक्ताओं को दी गई। अध्यक्ष राजेंद्र कृष्ण ने सभी अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए उन्हें अपने आशीर्वचन दिए और चुनाव में सक्रिय भागीदारी की अपील की।

इसे भी पढ़ें –गया के उग्रवाद प्रभावित गांव में छिपाकर रखा गया था कैरव, पुलिस ने 6 अपहरणकर्ताओं को दबोचा, मुठभेड़ में तीन को मारी गोली

कार्यक्रम में मौजूद अधिवक्ताओं से संवाद कर उनकी समस्याओं और सुझावों पर भी चर्चा की गई। अधिवक्ता परिषद के सदस्य चंद्र भूषण ओझा, चंद्र प्रकाश सिंहा और अमित कुमार सिंह के साथ अधिवक्ता मिथिलेश सिंह, अक्षय कुमार झा, सजीवन मिश्रा, नंदकिशोर झा, अरविंद सराय वाला, रंजीत कुमार, हेमंत कुमार, रमेश प्रसाद, संजीत कुमार गुप्ता, प्रिया शर्मा, उमा कामेश्वरी समेत लगभग 200 से अधिक अधिवक्ता मौजूद रहे।

बैठक में अधिवक्ताओं ने चुनाव को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने का संकल्प भी व्यक्त किया।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
महिंद्रा ने लॉन्च की नई वीरो सीएनजी, डीजल मॉडल भी अपग्रेड; कीमत और फीचर जानें

Leave a Reply