Home > Jamshedpur > Mango Jugsalai Nagar Nikay: मानगो में सुधा गुप्ता को कार्पेट और संध्या सिंह को कैमरा, मेयर-अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों को मिले चुनाव चिन्ह

Mango Jugsalai Nagar Nikay: मानगो में सुधा गुप्ता को कार्पेट और संध्या सिंह को कैमरा, मेयर-अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों को मिले चुनाव चिन्ह

Jamshedpur (Jharkhand)  : नगर निकाय चुनाव की सरगर्मी के बीच मानगो नगर निगम, जुगसलाई नगर परिषद और चाकुलिया नगर पंचायत (Mango Jugsalai Nagar Nikay) में महापौर एवं अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों को आधिकारिक रूप से शनिवार को चार बजे चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए गए हैं। चुनाव चिन्ह मिलने के साथ ही सभी उम्मीदवारों ने अपने-अपने क्षेत्रों में जनसंपर्क और प्रचार अभियान तेज कर दिया है। वहीं कुछ वार्डों में पार्षद पद के उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं, जबकि मानगो के एक वार्ड में प्रत्याशी नहीं मिलने से सीट रिक्त रह गई है।

मानगो नगर निगम (Mango Jugsalai Nagar Nikay) में महापौर पद के लिए कुल 13 प्रत्याशी मैदान में हैं। इंदिरा सुन्डी को एअरकंडीस्नर, कुमकुम श्रीवास्तव को छड़ी, जेबा कादरी को चूड़ियां, पार्वती देवी को बैटरी टार्च, प्रतिभा रानी को बेंच, बनिता सहाय को बिस्कुट, राईमुनी सुंडी को बक्सा और लक्की सिंह को ईंटें चुनाव चिन्ह मिला है। वहीं शाइस्ता परवीन उर्फ जेबा खान को बाल्टी, संध्या सिंह को कैमरा, सुधा गुप्ता को कार्पेट, सुशीला सिंह को सीसीटीवी कैमरा तथा सोनामुनी सोरेन को चपाती रोलर प्रतीक चिन्ह आवंटित किया गया है। हालांकि वार्ड संख्या 22 में योग्य उम्मीदवार नहीं मिलने के कारण वार्ड सदस्य का पद रिक्त घोषित किया गया है।

जुगसलाई नगर परिषद में अध्यक्ष पद के लिए भी प्रत्याशियों को अलग-अलग चुनाव चिन्ह दिए गए हैं। इंदू देवी को एअरकंडीस्नर, जसप्रीत कौर को छड़ी, डॉली मल्लीक को चूड़ियां, नीलुफर हुसैन को बैटरी टार्च, नौशीन खान को बेंच, बलबीर कौर को बिस्कुट, मुस्सर्रत खातुन को बक्सा और रिंकु सिंह को ईंटें चिन्ह मिला है। यहां वार्ड संख्या 05 से मोहम्मद अब्बास अंसारी, 06 से फिरदौश परवीन, 09 से सालेहा अमीरा, 10 से आमरीन प्रवीन और 11 से राशीद इकबाल अंसारी निर्विरोध पार्षद चुने गए हैं

चाकुलिया नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए सोमवारी सेरेन को बैटरी टार्च, संध्या रानी सरदार को चूड़ियां, चंदना मुर्मू को एअरकंडीस्नर और शिलावती टुडू को छड़ी चुनाव चिन्ह दिया गया है। यहां वार्ड 03 से सोनिया दास, वार्ड 08 से मो. नजीमुद्दीन और वार्ड 12 से कारमी सोरेन निर्विरोध पार्षद निर्वाचित हुए हैं।

इसे भी पढ़ें – मानगो मेयर चुनाव से पहले सियासी जंग तेज: कचरा, सड़क और पानी पर बन्ना-सरयू भिड़े

चुनाव चिन्हों के आवंटन के बाद स्थानीय राजनीति में हलचल तेज हो गई है और प्रत्याशी मतदाताओं को लुभाने के लिए पूरी ताकत झोंक रहे हैं। आगामी दिनों में चुनाव प्रचार और भी तेज होने की संभावना है।

You may also like
दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण, झामुमो नेता सिमरन भाटिया बोले- यह पूरे झारखंड का सम्मान
झारखंड राज्यसभा चुनाव 2026: परिमल नाथवाणी की जीत से महागठबंधन में दरार, कांग्रेस ने राजद-माले पर लगाया धोखे का आरोप
18 जून को होगी वोटिंग, परिमल नथवाणी का पलड़ा कांग्रेस से भारी, क्रॉस वोटिंग रोकने में पोलिंग एजेंटों की रहेगी अहम भूमिका
परिमल नथवानी का नामांकन वैध, कांग्रेस की तमाम आपत्तियां खारिज; दूसरी सीट पर मुकाबला हुआ रोमांचक

Leave a Reply