Home > Jamshedpur > मिशन पूर्वोदय से झारखंड को नई उड़ान: पांच पर्यटन स्थल होंगे विकसित, रेलवे-इंफ्रास्ट्रक्चर और स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़ी सौगात+VDO

मिशन पूर्वोदय से झारखंड को नई उड़ान: पांच पर्यटन स्थल होंगे विकसित, रेलवे-इंफ्रास्ट्रक्चर और स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़ी सौगात+VDO

Jamshedpur (Jharkhand) : केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री जुएल ओरांव शनिवार को जमशेदपुर दौरे पर पहुंचे, जहां बिष्टुपुर स्थित एक होटल में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने केंद्रीय बजट 2026-27 (Union Budget) की प्रमुख घोषणाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह बजट “रिफॉर्म एक्सप्रेस” की तरह है, जो देश के साथ-साथ झारखंड को भी तेज विकास की पटरी पर ले जाएगा।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बजट (Union Budget) आम जनता के जीवन को आसान बनाने, रोजगार सृजन, उद्योग विस्तार और पर्यटन विकास पर केंद्रित है। गंभीर बीमारियों की दवाओं की कीमतों में कमी से लोगों को सीधा लाभ मिलेगा, वहीं झारखंड में पर्यटन और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए कई नई योजनाएं शुरू की जाएंगी।

Union Budget: रेलवे को मिला रिकॉर्ड बजट

ओराम ने बताया कि वर्ष 2009-14 में झारखंड के रेलवे विकास के लिए 457 करोड़ रुपये दिए गए थे, जबकि अब यह बढ़कर 7,536 करोड़ रुपये हो गया है, जो लगभग 16 गुना अधिक है। राज्य में दो नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें चलाई जाएंगी, जिनमें धनबाद-कोयंबटूर रूट भी शामिल है।

इसके अलावा

* 63,470 करोड़ रुपये की लागत से रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर विकास

* ट्रैक डबलिंग और नए ट्रैक का निर्माण

* ‘कवच’ अत्याधुनिक सुरक्षा प्रणाली

* अमृत स्टेशन योजना के तहत 57 स्टेशनों का आधुनिकीकरण

* गोविंदपुर, राजमहल, साहिबगंज, मधुपुर, गोड्डा, लोहरदगा सहित कई स्टेशनों का कार्य पूरा

Union Budget: मिशन पूर्वोदय से पर्यटन को बढ़ावा

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि ‘मिशन पूर्वोदय’ के तहत झारखंड सहित पूर्वी भारत के राज्यों में पर्यटन स्थलों का समग्र विकास किया जाएगा। झारखंड के पांच प्रमुख पर्यटन स्थलों को विशेष रूप से विकसित किया जाएगा और यहां 4,000 ई-बसें चलाई जाएंगी। दलमा, बेतला, नेतरहाट और देवघर जैसे क्षेत्रों को इको-टूरिज्म सर्किट के रूप में उभारा जाएगा।

स्वास्थ्य और शिक्षा में बड़ी पहल

* रांची के केंद्रीय मनश्चिकित्सा संस्थान (CIP) को अपग्रेड किया जाएगा

* 500 नए बेड और न्यूरो सर्जरी विभाग की स्थापना

* 17 जीवनरक्षक दवाओं पर सीमा शुल्क खत्म, कैंसर की दवाएं सस्ती

* देश में 85 केंद्रीय विद्यालय, जिनमें 2 झारखंड में

उद्योग और रोजगार पर फोकस

ओराम ने कहा कि जमशेदपुर जैसे औद्योगिक शहरों को बजट से विशेष लाभ मिलेगा।

* मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर के लिए 10,000 करोड़

* MSME ग्रोथ फंड 10,000 करोड़

* माइक्रो एंटरप्राइज के लिए 20,000 करोड़

* सेमीकंडक्टर और बायो-फार्मा निवेश से युवाओं को रोजगार

इसे भी पढ़ें – इजरायल को ‘छूट’ देना पूरे पश्चिम एशिया के लिए खतरा, दण्डमुक्ति शांति नहीं बल्कि युद्ध को बढ़ाएगी: ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची

झारखंड को विशेष सहायता

केंद्र सरकार ने पिछले 12 वर्षों में राज्य को 4.18 लाख करोड़ रुपये की सहायता दी है।

* टैक्स डिवोल्यूशन: 51,236 करोड़

* रेलवे बजट: 17,600 करोड़

* 7 वंदे भारत ट्रेनें

* 3,633 किमी राष्ट्रीय राजमार्ग

* रांची-कोलकाता ग्रीनफील्ड कॉरिडोर

सांसद विद्युत वरण महतो और विधायक पूर्णिमा साहू ने भी बजट को झारखंड के औद्योगिक, सामाजिक और महिला सशक्तिकरण के लिए ऐतिहासिक बताया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह बजट विकसित भारत के साथ विकसित झारखंड की मजबूत नींव रखेगा और आने वाले वर्षों में राज्य के युवाओं, महिलाओं और उद्योगों को नई दिशा देगा।

You may also like
जाकिरनगर में महिला ने की आत्महत्या, पति से फोन पर बातचीत के कुछ देर बाद उठाया कदम
झारखंड स्टेट बार काउंसिल ने 63 नए अधिवक्ताओं को सौंपे एनरोलमेंट सर्टिफिकेट, हाईकोर्ट में हुआ सम्मान समारोह
Yemen-Saudi War : यमन की सशस्त्र सेना का सऊदी अरब पर बड़ा हमला, अरामको के ठिकानों पर बैलिस्टिक, क्रूज मिसाइल और ड्रोन से किए सटीक प्रहार
Jamshedpur News: छात्र आंदोलन की जीत पर दिवंगत छात्रों को श्रद्धांजलि, बाबर खान फैंस क्लब ने 26 जुलाई को दो मिनट मौन की अपील

Leave a Reply