Home > Jamshedpur > वरिष्ठ अधिवक्ता मीर सज्जाद का निधन, जमशेदपुर बार संघ में शोक की लहर, अधिवक्ताओं ने कार्य से विरत रहकर दी श्रद्धांजलि

वरिष्ठ अधिवक्ता मीर सज्जाद का निधन, जमशेदपुर बार संघ में शोक की लहर, अधिवक्ताओं ने कार्य से विरत रहकर दी श्रद्धांजलि

Jamshedpur (Jharkhand)  : जमशेदपुर शहर के वरिष्ठ अधिवक्ता मीर सज्जाद के आकस्मिक निधन से (Jamshedpur Advocate News) जिला बार संघ सहित पूरे विधि समुदाय में शोक की लहर दौड़ गई है। 6 फरवरी को भुवनेश्वर के एक अस्पताल में इलाज के दौरान मीर सज्जाद का निधन हो गया। वे लगभग 65 वर्ष के थे और परसुडीह के मकदमपुर निवासी थे।

अधिवक्ता मीर सज्जाद

अधिवक्ता मीर सज्जाद

उनके इंतकाल की खबर मिलते ही अधिवक्ताओं (Jamshedpur Advocate News) में गहरा दुख व्याप्त हो गया। झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन राजेश कुमार शुक्ला ने जमशेदपुर पहुंचकर सभी अधिवक्ताओं से मुलाकात की और दिवंगत अधिवक्ता के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि मीर सज्जाद बेहद विनम्र, सरल और मिलनसार व्यक्ति थे। उनकी कमी बार संघ को हमेशा खलेगी।

श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से अधिवक्ता अक्षय कुमार झा, मिथिलेश सिंह, केशव सिंह, वीरेंद्र सिंह, दिनेश कुमार पांडे, रविंद्र कुमार दुबे, जन्मेजय सिंह, संजय सिंह, राजू सिंह, श्रीकांत गिरी, भावेश कुमार, रमेश प्रसाद, रामशंकर दूबे और त्रिलोकी नाथ ओझा समेत कई अधिवक्ता मौजूद रहे।

जमशेदपुर जिला बार संघ के अध्यक्ष रतिंद्र नाथ दास, उपाध्यक्ष बलाई पांडा, महासचिव कुमार राजेश रंजन, संयुक्त सचिव संजीव रंजन बरियार, कोषाध्यक्ष जय प्रकाश भक्त, सह-कोषाध्यक्ष एवं कार्यकारिणी सदस्यों के साथ झारखंड उच्च न्यायालय से आए अधिवक्ता भारत कुमार झा, अमित चतुर्वेदी और एक महिला अधिवक्ता सहित बड़ी संख्या में वकीलों ने मीर सज्जाद को अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

इसे भी पढ़ें – मानगो मेयर चुनाव से पहले सियासी जंग तेज: कचरा, सड़क और पानी पर बन्ना-सरयू भिड़े

दिवंगत अधिवक्ता की याद में सभी अधिवक्ताओं ने द्वितीय पाली में न्यायिक कार्य से स्वयं को अलग रखकर शोक व्यक्त किया।

You may also like
ऑपरेशन यात्री सुरक्षा फेल , टाटानगर स्टेशन बना मोबाइल चोरों का अड्डा, आए दिन हो रही चोरी
बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने स्वास्थ्य कारणों से दिया इस्तीफा
डिमना लेक हादसा: एमजीएम के दो जूनियर डॉक्टरों की मौत, अब उठ रहे हैं कई सवाल
छात्रों के मुद्दे पर कांग्रेस के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, जमशेदपुर में राहुल गांधी का पुतला फूंका

Leave a Reply