Home > Finance > Jamshedpur : बागबेड़ा के नया बस्ती की रहने वाली दलबीर कौर जिंदा हैं, मृत बता कर जमशेदपुर प्रखंड के अधिकारियों ने बंद कर दी पेंशन+ वीडियो

Jamshedpur : बागबेड़ा के नया बस्ती की रहने वाली दलबीर कौर जिंदा हैं, मृत बता कर जमशेदपुर प्रखंड के अधिकारियों ने बंद कर दी पेंशन+ वीडियो

जमशेदपुर : बागबेड़ा के नया बस्ती की रहने वाली दलबीर कौर जिंदा हैं। लेकिन, उन्हें मृत बता कर 4 महीने पहले उनकी पेंशन बंद कर दी गई। अब दलबीर कौर की बेटी बबली कौर अपनी मां की पेंशन दोबारा शुरू कराने के लिए जमशेदपुर प्रखंड के चक्कर काट रही हैं। वह बीपीआरओ बांके बिहारी सिंह से भी मिलीं। लेकिन, कोई नतीजा नहीं निकल रहा है। दलबीर कौर इधर बीच अस्पताल में एडमिट थीं। उनकी आंख का ऑपरेशन हुआ था। उनका इलाज चल रहा था। गुरुवार को वह अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर पहुंच गई हैं।

बबली कौर ने मामले की शिकायत महानगर विकास समिति के अध्यक्ष भाजपा नेता सुबोध झा से की। इसके बाद सुबोध झा, आरटीआई सेल के अध्यक्ष विनय सिंह, अजय ओझा, राजेश कुमार, पशुपतिनाथ आदि प्रखंड कार्यालय पहुंचे और अधिकारियों से मांग की है कि दलबीर कौर की पेंशन दोबारा शुरू की जाए। अधिकारियों ने आश्वासन किया दिया है कि जिन लोगों ने दलबीर कौर की पेंशन बंद की है, जांच करने के बाद उन पर कार्रवाई होगी। जल्द ही दलबीर कौर की पेंशन शुरू की जाएगी।

You may also like
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO

Leave a Reply