Home > Jamshedpur > लोकसभा चुनाव: 10 लाख रुपए से अधिक के बैंक ट्रांजेक्शन पर जिला प्रशासन की निगाह, बैंक अधिकारियों को दिए गए दिशा निर्देश

लोकसभा चुनाव: 10 लाख रुपए से अधिक के बैंक ट्रांजेक्शन पर जिला प्रशासन की निगाह, बैंक अधिकारियों को दिए गए दिशा निर्देश

जमशेदपुर : लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू हो गई है। लोकसभा चुनाव में अवैध नकदी के परिवहन पर निगाह रखी जा रही है। इसके अलावा बैंकों के 10 लाख रुपए से अधिक के ट्रांजैक्शन पर भी जिला प्रशासन की नजर है। डीसी अनन्य मित्तल ने बैंक अधिकारियों के साथ मीटिंग कर उन्हें निर्देश दिया है कि अगर किसी खाते में 10 लाख रुपए से अधिक का ट्रांजैक्शन होता है तो इसकी सूचना फौरन लोकसभा चुनाव के लिए गठित व्यय कोषांग को दी जाए। कोषांग पता लगाएगा की जो रकम गई है किसी उम्मीदवार के खाते में तो नहीं गई। इस रकम का लोकसभा चुनाव से क्या लेना देना है। मामले की जांच के बाद कार्रवाई होगी। डीसी ने सभी बैंकों को निर्देश दिया है कि वह अगर बड़े पैमाने पर नकदी एक बैंक से दूसरे बैंक या एटीएम में डालने के लिए ले जा रहे हैं तो संबंधित बैंक कर्मी के पास इसके पूरे दस्तावेज होने चाहिए। वरना, अगर उड़न दस्ता या मजिस्ट्रेट ने पकड़ लिया तो कार्रवाई की जाएगी और रकम जब्त कर ली जाएगी। बैंक अधिकारियों को इलेक्शन सीजर मैनेजमेंट सिस्टम के बारे में भी बताया गया कि किस तरह इस सिस्टम के जरिए लोकसभा चुनाव में अनैतिक गतिविधियों पर रोक लगाई जाएगी। इस बैठक में एसडीओ पीयूष कुमार सिन्हा, एसएसपी किशोर कौशल, डीडीसी मनीष कुमार आदि मौजूद थे।

You may also like
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह

Leave a Reply