Home > Business > साकची में जेएनएसी कार्यालय में पीएम स्व निधि योजना के तहत लगाया गया लोन मेला, स्ट्रीट वेंडर्स को बांटा गया लोन

साकची में जेएनएसी कार्यालय में पीएम स्व निधि योजना के तहत लगाया गया लोन मेला, स्ट्रीट वेंडर्स को बांटा गया लोन

जमशेदपुर : साकची स्थित जेएनएसी कार्यालय में पीएम स्व निधि योजना के तहत गुरुवार को लोन मेला लगाया गया। यह लोन मेला बैंक ऑफ इंडिया के सहयोग से लगाया गया। इस लोन मेला में स्ट्रीट वेंडर्स को लोन बांटा गया। साकची, बारीडीह, कदमा, उलियान, बिष्टुपुर आदि इलाके में स्थित बैंकों के बैंक मैनेजर लोन मेला में पहुंचे। जेएनएसी ने इस लोन मेला का काफी प्रचार प्रसार किया था। 700 स्ट्रीट वेंडर्स ने ₹10 हजार का लोन लेने के लिए बैंक आफ इंडिया में आवेदन दिया है। गुरुवार को लगे इस लोन मेला में 200 स्ट्रीट वेंडर्स को ₹10 हजार तक के लोन दिए गए हैं। सिटी मिशन मैनेजर विद्या कुमारी ने बताया कि स्ट्रीट वेंडर्स के पास इतना समय नहीं है कि वह बैंकों का चक्कर काटें। इसीलिए जेएनएसी ने बैंक आफ इंडिया के साथ मिलकर यहां एक लोन मेला लगाया है। ताकि एक ही जगह एक बार में स्ट्रीट वेंडर्स को लोन मिल जाए। सिटी मिशन मैनेजर ने बताया कि जेएनएसी को इस बार 11 हजार स्ट्रीट वेंडर्स को ₹10 हजार से ₹50 हज़ार का लोन बांटना है। अब तक 5 हजार 500 स्ट्रीट वेंडर्स का आवेदन जमा किया जा चुका है। ₹10 हजार का लोन लेने वाले को प्रतिमाह ₹800 की किस्त जमा करनी है। एक साल में लोन चुकता करना है। ₹10 हजार का लोन चुकाने के बाद स्ट्रीट वेंडर ₹20 हजार का लोन लेने के पात्र हो जाएंगे। ₹20 हजार का लोन उन्हें 18 महीने में चुकाना होगा। इसके बाद वह ₹50 हजार का लोन लेने के पात्र हो जाते हैं।
इसे भी पढ़ें – कदमा थाना क्षेत्र के भाटिया बस्ती में एक व्यक्ति ने सरेराह अपनी पत्नी को चाकू मारकर किया घायल, हो गया फरार

You may also like
Mango Chhath Ghat Cleaning : छठ महापर्व को लेकर मानगो नगर निगम अलर्ट, 14 घाटों की सफाई और रोशनी के लिए अधिकारियों की तैनाती
Jamshedpur Assault Caseजमशेदपुर में मारपीट रोकने पहुंचे युवक की पांच लोगों ने की पिटाई, पुलिस पर 5 हजार रुपये लेने का आरोप
Jamshedpur Rail News : सड़क हादसे में घायल की जान बचा सकते हैं शुरुआती कुछ मिनट, रेलकर्मियों को सिखाए गए बचाव के तरीके
Jamshedpur Brown Sugar : जमशेदपुर में ब्राउन शुगर का कारोबार: छोटी मछलियों पर कार्रवाई से कब पकड़े जाएंगे नशे के बड़े सौदागर?