Home > Crime > कदमा थाना क्षेत्र के भाटिया बस्ती में एक व्यक्ति ने सरेराह अपनी पत्नी को चाकू मारकर किया घायल, हो गया फरार

कदमा थाना क्षेत्र के भाटिया बस्ती में एक व्यक्ति ने सरेराह अपनी पत्नी को चाकू मारकर किया घायल, हो गया फरार

जमशेदपुर : कदमा थाना क्षेत्र के भटिया बस्ती में गुरुवार को एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी आशा देवी को चाकू मार दिया। चाकू मार कर उसे जख्मी कर दिया। गंभीर हालत में लोगों ने आशा देवी को टाटा मेन अस्पताल में भर्ती कराया है। यहां उसका इलाज चल रहा है। बताते हैं कि आशा अपनी बेटी को स्कूल छोड़ने जा रही थी। तभी उस पर चाकू से हमला किया गया। आशा अपने पति से अलग रहती है। आशा का कहना है कि उसका पति शराब पीता है। इसीलिए वह उसके साथ नहीं रहती। वह संदीप गोराई नामक व्यक्ति के घर पर काम करती है। घटना की जानकारी मिलने पर संदीप ने उसे टीएमएच में भर्ती कराया। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
इसे भी पढ़ें – विश्व आदिवासी दिवस पर बिष्टुपुर के गोपाल मैदान में जुटे आदिवासी, 193 नगाड़ों की गूंज पर विश्व को दिया शांति का संदेश

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO