Home > Crime > परसुडीह थाना क्षेत्र के कीताडीह स्थित तालाब में मिली लाश, 3 दिन से गायब था युवक

परसुडीह थाना क्षेत्र के कीताडीह स्थित तालाब में मिली लाश, 3 दिन से गायब था युवक

जमशेदपुर : परसुडीह थाना क्षेत्र के कीताडीह स्थित तालाब में लाश मिली है। यह लाश कीताडीह के जीईएल चर्च के पास रहने वाले छुटनू मंडल की है। उसकी उम्र 35 वर्ष बताई जा रही है। छुटनू मंडल 3 दिन से गायब था। परिजन खोजबीन में लगे थे। शनिवार की सुबह महिलाएं मुई गुट्टू तालाब में नहाने पहुंचीं तो देखा वहां शव उतरा रहा है। इसकी सूचना पुलिस को दे दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव की पहचान हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने बताया कि छोटू मंडल की शादी नहीं हुई थी। वह बेरोजगार था। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
इसे भी पढ़ें – साकची में जेएनएसी कार्यालय में पीएम स्व निधि योजना के तहत लगाया गया लोन मेला, स्ट्रीट वेंडर्स को बांटा गया लोन

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा