Home > Education > लर्निंग लाइफ लांग जर्नी है, ज्ञान की खोज कभी रुकनी नहीं चाहिए : मनोहर राघवन

लर्निंग लाइफ लांग जर्नी है, ज्ञान की खोज कभी रुकनी नहीं चाहिए : मनोहर राघवन

जमशेदपुर : एक्सएलआरआइ के पीजीडीएम ( जीएम ) की ओर से सीएक्सओ सिरीज के तहत एक व्याख्यान का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य वक्ता के रूप में 3 M एशिया पैसिफिक पीटीइ लिमिटेड के पूर्व डायरेक्टर मनोहर राघवन उपस्थित थे। बीएम, एचआरएम व जीएम के प्लेसमेंट के कन्वेनर प्रोफेसर कनगराज ने उनका स्वागत किया। बड़े भौगोलिक क्षेत्रों में भी एक लीडर के तौर पर रणनीति बनाना व उसके कार्यान्वयन की बारीकियों से संबंधित विषय पर आयोजित उक्त कार्यक्रम में मनोहर राघवन ने अपनी बातों को विस्तार पूर्वक रखा। इस दौरान उन्होंने कहा कि किसी भी बिजनेस का प्राइमरी ऑब्जेक्टिव अपने कस्टमर व शेयरहोल्डर के लिए वैल्यू क्रिएट करना है। इसके अलावा, उन्होंने व्यवसाय परिदृश्य के लगातार विकसित होने वाली प्रकृति पर प्रकाश डाला। कहा कि जीवन में सीखना एक लाइफ लांग जर्नी है, ज्ञान की खोज कभी भी किसी भी परिस्थिति में रुकनी नहीं चाहिए। उन्होंने महत्वाकांक्षी बिजनेस लीडरों के लिए नेटवर्किंग के महत्वपूर्ण कौशल पर भी जोर दिया, क्योंकि यह उन्हें अवसरों, सलाहकारों और एक व्यापक पेशेवर समुदाय से जोड़ता है। इन बिंदुओं को स्पष्ट करने के लिए राघवन ने एक व्यक्तिगत कहानी भी साझा किया. जिसमें उन्होंने एथिक्स के प्रति कमिटमेंट, अच्छी चीजों को एडॉप्ट करने की प्रवृत्ति, पर्सनल व प्रोफेशनल लाइफ को अलग रखने का आह्वान किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने कई सवाल भी किए, जिसका उन्होंने बखूबी जवाब दिया।

इसे भी पढ़ें –एक्सएलआरआइ और सीएमसी वेल्लोर के बीच हुआ एमओयू, हेल्थकेयर प्रोफेशनल को उपलब्ध करवाया जायेगा वर्ल्ड क्लास पाठ्यक्रम

You may also like
Jamshedpur JTET Exam : पेपर लीक की आशंका में JTET परीक्षा को लेकर जमशेदपुर पुलिस अलर्ट, होटल और लॉज में चलाया जांच अभियान
Jamshedpur Railway News : JTET अभ्यर्थियों को रेलवे की बड़ी सौगात, टाटानगर से देवघर के लिए चलेगी परीक्षा स्पेशल ट्रेन; जानें रूट और टाइमिंग
Jamshedpur News: JTET परीक्षा के दिन परीक्षा केंद्रों के आसपास रहेगी निषेधाज्ञा, धालभूम एसडीएम ने जारी किया विशेष आदेश
Jamshedpur Advocate News : राष्ट्रीय एकता दिवस पर अधिवक्ताओं ने लिया एकजुटता का संकल्प, जमशेदपुर में लॉयर्स डिफेंस ने आयोजित की संगोष्ठी+VDO

Leave a Reply