Jamshedpur (Jharkhand) : लॉयर्स डिफेंस का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन क्ष राजेश कुमार शुक्ला से उनके आवास पर शिष्टाचार मुलाकात (Jamshedpur Advocate News) करने पहुंचा। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
मुलाकात के दौरान मांग की गई कि 3 दिसंबर 2025 को अधिवक्ता दिवस के अवसर पर स्टेट बार काउंसिल ने अधिवक्ताओं के लिए जिन सुविधाओं का एलान किया था उन्हें शीघ्र लागू (Jamshedpur Advocate News) किया जाए। विशेष रूप से एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट को जल्द से जल्द लागू करने, अधिवक्ता कल्याण कोष फैमिली पेंशन प्लान शुरू करने और दिवंगत अधिवक्ताओं के परिजनों को एडवोकेट्स वेलफेयर फंड ट्रस्टी कमेटी द्वारा देय भुगतान का शीघ्र आवंटन किए जाने पर चर्चा हुई।
इसे भी पढ़ें – ग्रो मल्टीकैप फंड का शानदार प्रदर्शन, पहले साल में बेंचमार्क को पछाड़कर मल्टीकैप श्रेणी में बना नंबर वन
प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि अल्प आयु में कई अधिवक्ताओं का निधन हो गया है, जिससे उनके परिवार गंभीर आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। इन समस्याओं को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।
उपाध्यक्ष राजेश कुमार शुक्ला ने आश्वासन दिया कि वे इन सभी विषयों को लेकर स्टेट बार काउंसिल के अध्यक्ष एवं एडवोकेट्स वेलफेयर फंड ट्रस्टी कमेटी के अध्यक्ष से शीघ्र बात करेंगे। साथ ही बार काउंसिल ऑफ इंडिया से मिलने वाली सुविधाओं को भी अधिवक्ताओं तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे और देश के कानून मंत्री से संवाद कर अधिवक्ताओं के सर्वांगीण विकास एवं कल्याण के लिए पहल करेंगे। इस बैठक में मुख्य रूप से लॉयर्स डिफेंस के अध्यक्ष परमजीत कुमार श्रीवास्तव, अधिवक्ता नवीन प्रकाश, अक्षय कुमार झा, विनोद कुमार मिश्रा, अमित कुमार एवं रविंद्र कुमार सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।




