Home > Jamshedpur > ग्रो मल्टीकैप फंड का शानदार प्रदर्शन, पहले साल में बेंचमार्क को पछाड़कर मल्टीकैप श्रेणी में बना नंबर वन

ग्रो मल्टीकैप फंड का शानदार प्रदर्शन, पहले साल में बेंचमार्क को पछाड़कर मल्टीकैप श्रेणी में बना नंबर वन

Ranchi : दिसंबर 2024 में लॉन्च हुआ ग्रो मल्टीकैप फंड ने अपना पहला साल पूरा करते हुए निवेशकों को मजबूत रिटर्न ( Ranchi Financial Market) देकर चौंकाया है। वैश्विक अनिश्चितता, भू-राजनीतिक तनाव, अमेरिकी टैरिफ घोषणाओं और घरेलू स्तर पर आय में असमान सुधार जैसे चुनौतीपूर्ण हालात के बावजूद इस फंड ने मल्टीकैप श्रेणी में शीर्ष स्थान हासिल किया है।

बीते एक वर्ष में भारतीय शेयर बाजार का प्रदर्शन सीमित (Ranchi Financial Market) रहा। जहां निफ्टी 50 में 4.83 प्रतिशत और निफ्टी 500 में केवल 0.93 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई, वहीं मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में दबाव देखने को मिला। निफ्टी मिडकैप 100 में 0.45 प्रतिशत की मामूली तेजी रही, जबकि निफ्टी स्मॉलकैप 250 में 10.99 प्रतिशत की गिरावट आई।

ऐसे कठिन बाजार माहौल में ग्रो मल्टीकैप फंड ने अपने बेंचमार्क निफ्टी 500 मल्टीकैप 50-25-25 इंडेक्स (0.29 प्रतिशत) को पीछे छोड़ते हुए एक साल में 8.01 प्रतिशत का रिटर्न दिया। साल-दर-साल आधार पर 8.62 प्रतिशत की बढ़त के साथ यह फंड मल्टीकैप श्रेणी में अग्रणी बनकर उभरा।

फंड का पहला वर्ष आरबीआई की ब्याज दरों में कटौती, वैश्विक व्यापार घटनाक्रम और बाजार में उतार-चढ़ाव से प्रभावित रहा, लेकिन इसके बावजूद इसने कई अवधियों में अपनी श्रेणी के भीतर टॉप क्वार्टाइल में जगह बनाए रखी।

इसे भी पढ़ें – साल 2026 में मजबूती की राह पर निसान, नई 7-सीटर बी-एमपीवी ‘ग्रेवाइट’ से बदलेगा गेम

पोर्टफोलियो रणनीति की बात करें तो फंड प्रीमियमकरण, पूंजीगत व्यय, बुनियादी ढांचा और वित्तीयकरण जैसी दीर्घकालिक थीम पर केंद्रित है। वाहन, कैपिटल गुड्स, इंफ्रास्ट्रक्चर, चुनिंदा बैंक, बीमा और एनबीएफसी सेक्टर में निवेश इसके प्रमुख उदाहरण हैं। ग्रो मल्टीकैप फंड का प्रबंधन अनुपम तिवारी और सप्तर्षी चटर्जी संयुक्त रूप से कर रहे हैं।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
महिंद्रा ने लॉन्च की नई वीरो सीएनजी, डीजल मॉडल भी अपग्रेड; कीमत और फीचर जानें

Leave a Reply