Home > Business > साल 2026 में मजबूती की राह पर निसान, नई 7-सीटर बी-एमपीवी ‘ग्रेवाइट’ से बदलेगा गेम

साल 2026 में मजबूती की राह पर निसान, नई 7-सीटर बी-एमपीवी ‘ग्रेवाइट’ से बदलेगा गेम

Ranchi (Jharkhand) : निसान मोटर इंडिया ने भारतीय बाजार में अपनी नई रणनीति के तहत 7-सीटर बी-एमपीवी ‘ग्रेवाइट’ से पर्दा उठा दिया है। यह बहुप्रतीक्षित मॉडल 2026 की शुरुआत में लॉन्च होगा और भारत के लिए निसान की रिफ्रेश्ड व स्ट्रेटजिक लाइन-अप का पहला बड़ा प्रोडक्ट माना जा रहा है। ग्रेवाइट को खास तौर पर आधुनिक भारतीय परिवारों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जिसमें बेहतर स्पेस, स्मार्ट मॉड्यूलैरिटी और शानदार वर्सेटिलिटी देखने को मिलेगी।

डिजाइन की बात करें तो ग्रेवाइट निसान की ग्लोबल डिजाइन लैंग्वेज पर आधारित है। इसमें सिग्नेचर C-शेप्ड फ्रंट ग्रिल, स्लीक हॉरिजॉन्टल लुक और दमदार मस्कुलर स्टांस दिया गया है, जो इसे सड़क पर मजबूत मौजूदगी देता है। इंटीरियर में अल्ट्रा-मॉड्यूलर सीटिंग, क्लास-लीडिंग स्टोरेज सॉल्यूशंस और ओपन केबिन फील मिलेगा, जिससे यह रोजमर्रा के इस्तेमाल के साथ-साथ लंबी फैमिली रोड ट्रिप्स के लिए भी उपयुक्त होगी। ‘ग्रेवाइट’ नाम ‘ग्रेविटी’ से प्रेरित है, जो संतुलन, मजबूती और आकर्षण का प्रतीक माना जाता है।

निसान एएमआईईओ (अफ्रीका, मिडल ईस्ट, भारत, यूरोप और ओसियानिया) की चेयरपर्सन मैसिमिलियानो मेसिना ने कहा कि भारत एएमआईईओ क्षेत्र में निसान की परफॉर्मेंस का अहम स्तंभ है। ग्रेवाइट भारत में और भारत के लिए विकसित नए मॉडलों के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता को दर्शाती है और देश को निसान अलायंस के एक प्रमुख मैन्युफैक्चरिंग व स्ट्रेटजिक हब के रूप में मजबूत बनाती है।

इसे भी पढ़ें – स्मार्टफोन से स्मार्ट टीवी तक क्रोमटैस्टिक दिसंबर सेल, अब सिर्फ 14,990 रुपये से दमदार ऑफर्स

वहीं, निसान मोटर इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर सौरभ वत्स ने कहा कि ऑल-न्यू ग्रेवाइट बदलते भारतीय ऑटो बाजार पर निसान के नए फोकस का प्रमाण है और यह भारतीय ग्राहकों की अपेक्षाओं के अनुरूप वाहन देने की दिशा में बड़ा कदम है।

ग्रेवाइट का निर्माण चेन्नई स्थित रेनॉ-निसान प्लांट में किया जाएगा। इसके साथ ही निसान टियर-1 और टियर-2 शहरों में अपने डीलर नेटवर्क का तेजी से विस्तार कर रही है, जिससे झारखंड सहित पूरे भारत में ब्रांड की मौजूदगी और मजबूत होने की उम्मीद है।

You may also like
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह

Leave a Reply