Home > Education > झारखंड राज्य उर्दू शिक्षक संघ डिमना लेक में हुई बैठक, अब्दुल माजिद खान बने केंद्रीय अध्यक्ष

झारखंड राज्य उर्दू शिक्षक संघ डिमना लेक में हुई बैठक, अब्दुल माजिद खान बने केंद्रीय अध्यक्ष

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : झारखंड राज्य उर्दू शिक्षक संघ की डिमना लेक में एक बैठक हुई इस बैठक में सरायकेला खरसावां जिला के प्रमुख और कोल्हान प्रभारी अब्दुल माजिद खान को संघ का केंद्रीय अध्यक्ष बनाया गया। पूर्वी सिंहभूम जिला इकाई के मोहम्मद शहाबुद्दीन अंसारी अध्यक्ष बने। डॉक्टर मोहम्मद इम्तियाज आलम को सचिव, एजाज अख्तर और अरशद आलम अंसारी को उपाध्यक्ष बनाया गया है।

यह भी पढें- परसुडीह थाना क्षेत्र के सरजामदा में उत्पाद विभाग ने छापामारी कर बरामद की अवैध शराब, प्राथमिकी दर्ज

संरक्षक मोहम्मद साजिद अंसारी और मोहम्मद कासिम बनाए गए। खुर्शीद आलम, सैयद शमीम अख्तर, मोहम्मद अताउल अंसारी‌ और मोहम्मद फैयाज आलम कार्यकारी सदस्य बने हैं। बैठक की अध्यक्षता साबिर अहमद ने की। बैठक के मुख्य अतिथि झारखंड उर्दू शिक्षक संघ के केंद्रीय महासचिव मोहम्मद अमीर अहमद थे। इस बैठक में संघ के केंद्रीय प्रवक्ता शहजाद अनवर, लोहरदगा के प्रतिनिधि तौहीद आलम, गुमला के प्रतिनिधि इनामुल हक, गुलाम अहमद, अब्दुल गफ्फार अंसारी, मकसूद जफर, मोहम्मद अरशद, साजिद खान आदि भी मौजूद थे।

You may also like
Ranchi News : झारखंड की जेलों में रिक्त पदों पर नियुक्ति का मामला: हाई कोर्ट ने गृह सचिव को 7 दिसंबर तक आदेश पालन का दिया निर्देश
Tatanagar Jaipur Expressटाटानगर से जयपुर के खातिपुरा तक एक्सप्रेस ट्रेन शुरू, खाटू श्याम जाने वाले श्रद्धालुओं को मिलेगी सुविधा
Jamshedpur Telco Rape Case : जमशेदपुर के टेल्को में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोप, महाराष्ट्र के छह लोगों पर FIR
Jamshedpur Bike Stunt Accidentजमशेदपुर के मौत के कुएं में बाइक स्टंट के दौरान लगी आग, युवती झुलसी; मेले में मची अफरा-तफरी

Leave a Reply