Home > Crime > जमशेदपुर: मानगो से सटे कपाली के अलीनगर में गर्लफ्रेंड के विवाद में एक युवक को मारा चाकू, गंभीर हालत में एमजीएम में भर्ती+ वीडियो

जमशेदपुर: मानगो से सटे कपाली के अलीनगर में गर्लफ्रेंड के विवाद में एक युवक को मारा चाकू, गंभीर हालत में एमजीएम में भर्ती+ वीडियो

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर: मानगो से सटे कपाली के अलीनगर में गर्लफ्रेंड के विवाद में शुक्रवार की शाम एक युवक को चाकू मार दिया गया है। गंभीर हालत में युवक को एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां इमरजेंसी में उसका इलाज चल रहा है। बताते हैं कि जिस युवक को चाकू लगा है। उसका नाम मोहम्मद नेहाल उद्दीन अंसारी है। उसके सीने पर चाकू के 3 घाव हैं। इसके अलावा पैर में भी चाकू के घाव हैं। निहाल उद्दीन अंसारी के बड़े भाई मोहम्मद कमालुद्दीन अंसारी ने बताया कि उसका भाई वेल्डिंग का काम करता है। वह आदित्यपुर में एक दुकान में वेल्डिंग का काम करता है। शुक्रवार को छुट्टी होने की वजह से वह काम पर नहीं गया था। घर पर था। शाम को नेहाल उद्दीन अंसारी अपने दोस्त अरबाज के साथ अलीनगर गया। वहीं आसिफ भी आया।

घटना के बारे में बता रहा घायल का दोस्त

अरबाज की गर्लफ्रेंड को आसिफ ने कुछ कह दिया था। अरबाज ने आसिफ से पूछा कि उसने ऐसा क्यों कहा है। इस पर अरबाज ने कहा कि उसने उसकी गर्लफ्रेंड तो कुछ नहीं कहा। तब अरबाज ने अपनी गर्लफ्रेंड को फोन लगाया तो उसने बताया कि अरबाज ने ही वह बात कही है। इसी बात को लेकर आसिफ से उसका झगड़ा हुआ। इसके बाद आसिफ अरबाज पर चाकू से हमला करने जा रहा था तभी निहाल उद्दीन बीच में आ गया और बोला कि आपस में बात कर लो। चाकू मत मारो। इस पर नाराज आसिफ ने नेहाल उद्दीन पर ही चाकू चलाना शुरू कर दिया और उस पर चाकू के कई वार किए। इसके बाद अरबाज की तरफ मुड़ा। तो अरबाज वहां से भाग निकला।

घटना के बारे में बता रहा घायल का भाई

अरबाज ने बताया कि आसिफ ने धमकी दी कि उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकेगा। कपाली थाने में उसकी पहुंच है। उसने एक नेता का भी नाम लिया कि वह उसे छुड़ा लेगा।

You may also like
Jamshedpur JTET Exam : पेपर लीक की आशंका में JTET परीक्षा को लेकर जमशेदपुर पुलिस अलर्ट, होटल और लॉज में चलाया जांच अभियान
Jamshedpur Railway News : JTET अभ्यर्थियों को रेलवे की बड़ी सौगात, टाटानगर से देवघर के लिए चलेगी परीक्षा स्पेशल ट्रेन; जानें रूट और टाइमिंग
Jamshedpur News: JTET परीक्षा के दिन परीक्षा केंद्रों के आसपास रहेगी निषेधाज्ञा, धालभूम एसडीएम ने जारी किया विशेष आदेश
Jamshedpur Advocate News : राष्ट्रीय एकता दिवस पर अधिवक्ताओं ने लिया एकजुटता का संकल्प, जमशेदपुर में लॉयर्स डिफेंस ने आयोजित की संगोष्ठी+VDO

Leave a Reply