Home > Crime > Jamshedpur: कपाली पुलिस ने लूट की घटना का खुलासा करते हुए 4 बदमाशों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Jamshedpur: कपाली पुलिस ने लूट की घटना का खुलासा करते हुए 4 बदमाशों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : कपाली पुलिस ने 16 मई को डांगोडीह पुलिया के पास हुई लूट की घटना का खुलासा कर दिया है। ‌ पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले फिरोज अंसारी उर्फ जल्ला फिरोज समेत चार अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस ने इस मामले में जल्ला फिरोज के अलावा शादाब आलम, शारिक शाह और नसीम अंसारी उर्फ राज को गिरफ्तार किया है। इनके पास से लूटा गया सैमसंग कंपनी का टैब मोबाइल और घटना में उपयोग में लाए गए मोबाइल बरामद किए गए हैं। प्रेस कान्फ्रेंस में चांडिल के एसडीपीओ संजय कुमार ने सोमवार को बताया कि लूट की घटना की जानकारी मिलने के बाद ओपी प्रभारी सतीश कुमार के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम गठित की गई थी। इस टीम ने बेहद अच्छे तरीके से मामले का खुलासा करते हुए घटना के मास्टरमाइंड जल्ला फिरोज समेत चार अपराधियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की। उन्होंने बताया कि जल्ला फिरोज एक शातिर अपराधी है। उसके खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हो चुके हैं। वह पहले भी जेल जा चुका है।

You may also like
स्ट्रेचर के इंतजार में ऑटो में तड़पता रहा मरीज, एमजीएम अस्पताल में इलाज से पहले हुई मौत
पोटका चौकीदार हत्याकांड में थाना प्रभारी मनोज मुर्मू लाइन हाजिर, एसएसपी के आदेश पर विभागीय जांच शुरू
गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहीदी शताब्दी पर सेंट्रल सिख नौजवान सभा की सेवा: आशीर्वाद भवन वृद्धा आश्रम में गरम कपड़े व भोजन वितरण
कदमा डकैती कांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच अपराधी हथियार और लूटे गए सामान के साथ गिरफ्तार

Leave a Reply