Home > Jamshedpur > गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहीदी शताब्दी पर सेंट्रल सिख नौजवान सभा की सेवा: आशीर्वाद भवन वृद्धा आश्रम में गरम कपड़े व भोजन वितरण

गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहीदी शताब्दी पर सेंट्रल सिख नौजवान सभा की सेवा: आशीर्वाद भवन वृद्धा आश्रम में गरम कपड़े व भोजन वितरण

Jamshedpur : गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहीदी शताब्दी के उपलक्ष्य में सेंट्रल सिख नौजवान सभा द्वारा बाराद्वारी स्थित आशीर्वाद भवन (वृद्धा आश्रम) में विशेष सेवा कार्यक्रम आयोजित (Jamshedpur Sikh Community News) किया गया। ठंड के मौसम को देखते हुए सभा के सदस्यों ने वहां रहने वाले बुजुर्गों के बीच गरम मोज़े, ऊनी टोपी एवं खाद्य सामग्री वितरित की। शाम के समय विशेष रात्रि भोजन सेवा भी की गई, जिसकी सेवा सभा के प्रधान अमरीक सिंह ने स्वयं निभाई।

(Jamshedpur Sikh Community News) कार्यक्रम की शुरुआत में सभी सदस्य आशीर्वाद भवन पहुंचे और सम्मानपूर्वक बुजुर्गों को ऊनी वस्त्र प्रदान किए। इसके उपरांत सदस्यों ने प्रेमपूर्वक भोजन परोसकर सेवा का पुण्य अर्जित किया।

गुरु तेग बहादुर जी की शहीदी का संदेश

सभा के प्रधान अमरीक सिंह ने कहा कि पूरा विश्व “हिंद की चादर” गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहीदी शताब्दी को श्रद्धा और सम्मान से मना रहा है। गुरु महाराज ने निस्वार्थ सेवा, त्याग, धर्म की रक्षा और मानवता के उत्थान का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि गुरु तेग बहादुर जी का सर्वोच्च बलिदान हमें प्रेरित करता है कि हम कमजोर, जरूरतमंद और असहाय लोगों की सेवा में सदैव तत्पर रहें।

इसी प्रेरणा से सेंट्रल सिख नौजवान सभा ने यह सेवा कार्य किया, ताकि सर्दी में वृद्धा आश्रम में रहने वाले बुजुर्गों को गर्माहट, सम्मान और अपनापन मिल सके। सेवा का यह प्रयास गुरु महाराज के बताए मार्ग – “मानवता की सेवा ही सच्ची भक्ति है” – पर चलने की एक छोटी सी पहल है।

आज के सेवा कार्य में उपस्थित सदस्य

प्रधान अमरीक सिंह, चेयरमैन दमनप्रीत सिंह, सलाहकार सुरेंद्र सिंह शिंदे, आग़ाज़ संस्था के संस्थापक इंदरजीत सिंह, सिमरन भाटिया।

You may also like
स्ट्रेचर के इंतजार में ऑटो में तड़पता रहा मरीज, एमजीएम अस्पताल में इलाज से पहले हुई मौत
Jamshedpur News: गुरु अर्जन देव जी के शहादत दिवस पर वृद्धाश्रम में सेवा कार्य, हिंद एकता सामाजिक संस्था ने बांटे फल
अंबेडकर जयंती पर जमशेदपुर में महा रक्तदान शिविर, 50 लोगों ने किया रक्तदान
देश के मुसलमान पैगंबर मुहम्मद साहब से सीखें अमन और इंसाफ का रास्ता : शाही इमाम पंजाब

Leave a Reply