Home > Crime > Jamshedpur : जिला प्रशासन ने हुरलुंग में सरकारी जमीन से हटाया अतिक्रमण, दो बुलडोजर लगाए गए

Jamshedpur : जिला प्रशासन ने हुरलुंग में सरकारी जमीन से हटाया अतिक्रमण, दो बुलडोजर लगाए गए

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : जिला प्रशासन ने सोमवार को हुरलुंग में सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाया। यहां पहले से सरकारी जमीन पर सरकार का बोर्ड लगा हुआ था। अतिक्रमण करने वाले ने बोर्ड हटाकर जमीन की घेराबंदी कर ली थी। इसके खिलाफ अंचल कार्यालय में अतिक्रमण वाद चला था। अतिक्रमण वाद के दौरान ही अतिक्रमण हटाने का आदेश जारी किया गया था। इसके बाद सोमवार को एसडीओ ने अतिक्रमण हटाने का आदेश दिया। जेएनएसी के सिटी मैनेजर रवि भारती दो बुलडोजर लेकर पहुंचे और सरकारी जमीन पर बनी बाउंड्री ढहा दी गई। यहां फिर सरकारी बोर्ड लगा दिया गया।

You may also like
जमशेदपुर में तलाकशुदा पति ने डॉक्टर पत्नी पर किया जानलेवा हमला, कई साल से दोनों के बीच है विवाद
बिरसानगर में पीसीआर वाहन चालक पर मारपीट का आरोप, नशे में की अभद्रता, जांच शुरू+VDO
Jamshedpur : बाबा वडभाग सिंह जी का जन्मदिहाड़ा श्रद्धा और धूमधाम से मनाया गया
Jamshedpur Water Tank Project : जमशेदपुर में 7.77 करोड़ की लागत स बनेंगी पानी की दो टंकियां, मोहरदा जलापूर्ति योजना का विस्तार कर रही सरकार+ VDO

Leave a Reply