Home > Crime > जमशेदपुर में 120 अवैध होर्डिंग चिन्हित, जेएनएसी ने बिष्टुपुर में खरकाई ब्रिज के पास से शुरू किया हटाने का काम

जमशेदपुर में 120 अवैध होर्डिंग चिन्हित, जेएनएसी ने बिष्टुपुर में खरकाई ब्रिज के पास से शुरू किया हटाने का काम

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : जमशेदपुर में 120 अवैध होर्डिंग चिन्हित की गई है। जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी) ने इन अवैध होर्डिंग को हटाने का काम शुक्रवार से शुरू कर दिया। इसकी शुरुआत बिष्टुपुर के खरकई ब्रिज के पास के इलाके से हुई है। जेएनएसी के विशेष अधिकारी संजय कुमार लाव लश्कर लेकर बिष्टुपुर में खरकई ब्रिज के पास पहुंचे और वहां से अवैध होर्डिंग हटाने का काम शुरू कराया।

बिष्टुपुर में हटाई जा रही अवैध होर्डिंग

यह अवैध होर्डिंग सर्वे करने के बाद जेएनएसी के नगर प्रबंधक और टाटा स्टील के कर्मचारियों द्वारा चिन्हित किया गया है। होर्डिंग संचालकों को अपना पक्ष रखने के लिए नोटिस भी जारी की गई थी। लेकिन, कोई अपना पक्ष रखने नहीं पहुंचा और लगातार वह अवैध होर्डिंग के जरिए प्रचार प्रसार करते रहे। इसके बाद जेएनएसी ने होर्डिंग हटाने का काम शुरू किया है। बताते हैं कि जेएनएसी के विशेष पदाधिकारी ने बताया कि यह कार्रवाई शहर के सभी 120 अवैध होर्डिंग हटाने तक जारी रहेगी। इसके साथ ही नगर प्रबंधक ने अनय राज को जिम्मेदारी दी गई है कि वो टाटा स्टील के साथ तालमेल बैठाते हुए शहर में मौजूद अवैध होर्डिंग चिन्हित करने का काम जारी रखें। होर्डिंग हटाने के दौरान नगर प्रबंधक रवि भारती, सोनल सिंह चौहान, ज्वाय गुड़िया, टाटा स्टील डिपार्टमेंट के मनोज कुमार आदि थे।

You may also like
स्ट्रेचर के इंतजार में ऑटो में तड़पता रहा मरीज, एमजीएम अस्पताल में इलाज से पहले हुई मौत
पोटका चौकीदार हत्याकांड में थाना प्रभारी मनोज मुर्मू लाइन हाजिर, एसएसपी के आदेश पर विभागीय जांच शुरू
गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहीदी शताब्दी पर सेंट्रल सिख नौजवान सभा की सेवा: आशीर्वाद भवन वृद्धा आश्रम में गरम कपड़े व भोजन वितरण
कदमा डकैती कांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच अपराधी हथियार और लूटे गए सामान के साथ गिरफ्तार

Leave a Reply