Home > Crime > सोनारी थाना क्षेत्र के बी ब्लॉक में गैस कटिंग का अवैध कारोबार करने का विरोध करने पर एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला

सोनारी थाना क्षेत्र के बी ब्लॉक में गैस कटिंग का अवैध कारोबार करने का विरोध करने पर एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : सोनारी थाना क्षेत्र के बी ब्लॉक में गैस कटिंग के अवैध कारोबार का विरोध करने पर एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला हुआ है। यह व्यक्ति जितेंद्र सिंह बी ब्लॉक का ही रहने वाला है। उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। उसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की शिकायत सोनारी थाने में कर दी गई है। घटना 22 सितंबर की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शुक्रवार को जितेंद्र ने बताया कि उसके घर के बगल में मन्नू सिंह, दीपक सिन्हा, हरिश्चंद्र सिन्हा और सावित्री गढ़वाल रहते हैं। यह लोग अवैध गैस कटिंग का कारोबार करते हैं। दिन भर गैस की बदबू आती है। इससे हादसा होने का डर रहता है। इसका विरोध करने पर हरिश्चंद्र सिन्हा ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। शोरगुल होने के बाद भाई संजय सिन्हा ने आकर बीच-बचाव किया। घटना में जितेंद्र के गर्दन व अन्य जगह चोट आई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply