Home > Jamshedpur > Potka Grid Substation : पोटका में बिजली संकट होगा दूर? 33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन का भूमि पूजन

Potka Grid Substation : पोटका में बिजली संकट होगा दूर? 33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन का भूमि पूजन

Potka : पोटका विधानसभा क्षेत्र में बिजली आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। प्रखंड की हरिणा पंचायत के पाण्डरशोली गांव में प्रस्तावित 220/132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन, जादूगोड़ा (न्यू) का भूमि पूजन विधायक संजीव सरदार ( Potka Grid Substation) ने किया। इस मौके पर जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो भी मौजूद रहे।

झारखंड सरकार की स्वीकृति से बनने वाले इस ग्रिड सब-स्टेशन की स्थापना झारखंड ऊर्जा संचरण निगम लिमिटेड की ओर से की जाएगी। परियोजना पूरी होने के बाद पोटका और आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति की क्षमता और गुणवत्ता में सुधार होने की उम्मीद (Potka Grid Substation) है।

ग्रामीण क्षेत्रों को मिलेगी बेहतर बिजली सुविधा

ग्रिड सब-स्टेशन के निर्माण से पोटका क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था को मजबूती मिलने की संभावना है। इससे घरेलू उपभोक्ताओं के साथ किसानों, छोटे कारोबारियों, दुकानदारों और स्थानीय उद्योगों को भी फायदा होगा। बिजली आपूर्ति बेहतर होने से कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और रोजगार से जुड़ी गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रति जताया आभार

विधायक संजीव सरदार ने परियोजना की स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार विकास की पहली जरूरत है। बिजली की बेहतर उपलब्धता से ग्रामीण जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा।

उन्होंने कहा कि बिजली सिर्फ घरों को रोशन करने का माध्यम नहीं है, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, व्यापार और रोजगार की बुनियाद भी है। हमारा प्रयास है कि गांव और शहर के बीच बुनियादी सुविधाओं का अंतर कम हो और ग्रामीणों को भी बेहतर बिजली व्यवस्था मिले।

गांव-गांव तक पहुंचे विकास की रोशनी

विधायक ने कहा कि ग्रिड सब-स्टेशन का निर्माण पोटका के विकास को नई गति देने में सहायक होगा। उनका संकल्प है कि विकास की रोशनी क्षेत्र के प्रत्येक गांव और परिवार तक पहुंचे तथा लोगों को आधुनिक बुनियादी सुविधाओं का लाभ मिले।

उन्होंने उम्मीद जताई कि परियोजना का निर्माण निर्धारित प्रक्रिया के तहत आगे बढ़ेगा और इसके पूरा होने के बाद क्षेत्र के लोगों को बेहतर बिजली आपूर्ति का लाभ मिलेगा।

सांसद विद्युत वरण महतो समेत अधिकारी रहे मौजूद

भूमि पूजन कार्यक्रम में जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो, विभागीय महाप्रबंधक, झारखंड ऊर्जा संचरण निगम लिमिटेड के अधिकारी और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। जनप्रतिनिधियों और विभागीय अधिकारियों की मौजूदगी में परियोजना की औपचारिक शुरुआत की गई।

इसे भी पढ़ें – Jamshedpur ACB Raid : रिम्स जमीन घोटाला: गिरफ्तार एसडीओ मनोज कुमार के मानगो आवास पर एसीबी का छापा, ताला काटकर खंगाले दस्तावेज

You may also like
Jamshedpur News Accident
Lohardaga Accident : नेतरहाट घूमने जा रहे जमशेदपुर के पांच लोग हादसे में घायल, दिशा संकेत बोर्ड से टकराकर खेत में पलटी कार
Road Safety Awareness
Road Safety Awareness : स्थापना दिवस पर सड़क सुरक्षा का संदेश, उपायुक्त राजीव रंजन ने निकाली जागरूकता रैली
Seraikela News
Seraikela News: पुराने खरकई पुल से नदी में कूदी किशोरी, लोगों की सूझबूझ और पुलिस की तत्परता से बची जान+VDO
Jamshedpur Ramarcha Puja
Jamshedpur Ramarcha Puja : बिष्टुपुर मिलानी हॉल में सरयू राय की रामार्चा पूजा का महाप्रसाद वितरित, अधिवक्ताओं ने किया सम्मानित