Home > Jamshedpur > Jamshedpur Ramarcha Puja : बिष्टुपुर मिलानी हॉल में सरयू राय की रामार्चा पूजा का महाप्रसाद वितरित, अधिवक्ताओं ने किया सम्मानित

Jamshedpur Ramarcha Puja : बिष्टुपुर मिलानी हॉल में सरयू राय की रामार्चा पूजा का महाप्रसाद वितरित, अधिवक्ताओं ने किया सम्मानित

Jamshedpur Ramarcha Puja

झारखंड स्टेट बार काउंसिल के पूर्व उपाध्यक्ष राजेश कुमार शुक्ला के नेतृत्व में लॉयर्स डिफेंस के प्रतिनिधिमंडल ने की शिरकत

Jamshedpur : बिष्टुपुर स्थित मिलानी हॉल में जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय की ओर से 20 नवंबर को आयोजित रामार्चा पूजा के बाद शनिवार, 21 नवंबर को महाप्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के साथ अधिवक्ताओं ने भी शामिल होकर प्रसाद ग्रहण किया।

कार्यक्रम में झारखंड स्टेट बार काउंसिल के पूर्व उपाध्यक्ष एवं वर्तमान सदस्य राजेश कुमार शुक्ला विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ अधिवक्ता अक्षय कुमार झा के नेतृत्व में लॉयर्स डिफेंस का प्रतिनिधिमंडल भी कार्यक्रम में शामिल हुआ।

प्रतिनिधिमंडल में अधिवक्ता परमजीत कुमार श्रीवास्तव, संजय कुमार राय, केशव कुमार सिंह, वरीय अधिवक्ता शिव कुमार शर्मा समेत करीब 15 से 20 अधिवक्ता शामिल थे। इस दौरान महिला अधिवक्ताओं की भी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में अजय कुमार भी मौजूद थे।

इस अवसर पर राजेश कुमार शुक्ला ने विधायक सरयू राय को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। इसके बाद सभी अधिवक्ताओं एवं उपस्थित लोगों ने महाप्रसाद ग्रहण किया।

कार्यक्रम में धार्मिक उत्साह और श्रद्धा का माहौल रहा। उपस्थित लोगों ने जय श्रीराम और हर-हर महादेव के जयकारे लगाए।

इसे भी पढ़ें – Jamshedpur Crime : प्रिंस खान को सरेंडर करने का अल्टीमेटम, वासेपुर स्थित घर पर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

You may also like
Jamshedpur Gangster Akhilesh
Jamshedpur Gangster Akhilesh : जेलर हत्याकांड में अखिलेश सिंह का नया दावा, सुप्रीम कोर्ट में कहा- हत्या के दिन यूपी की जेल में था बंद
Jamshedpur News Accident
Lohardaga Accident : नेतरहाट घूमने जा रहे जमशेदपुर के पांच लोग हादसे में घायल, दिशा संकेत बोर्ड से टकराकर खेत में पलटी कार
Road Safety Awareness
Road Safety Awareness : स्थापना दिवस पर सड़क सुरक्षा का संदेश, उपायुक्त राजीव रंजन ने निकाली जागरूकता रैली
Seraikela News
Seraikela News: पुराने खरकई पुल से नदी में कूदी किशोरी, लोगों की सूझबूझ और पुलिस की तत्परता से बची जान+VDO