Home > Crime > Jamshedpur ACB Raid : रिम्स जमीन घोटाला: गिरफ्तार एसडीओ मनोज कुमार के मानगो आवास पर एसीबी का छापा, ताला काटकर खंगाले दस्तावेज

Jamshedpur ACB Raid : रिम्स जमीन घोटाला: गिरफ्तार एसडीओ मनोज कुमार के मानगो आवास पर एसीबी का छापा, ताला काटकर खंगाले दस्तावेज

Jamshedpur : रिम्स जमीन घोटाले में गिरफ्तार बेरमो के अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) मनोज कुमार की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। उनकी गिरफ्तारी के अगले ही दिन शुक्रवार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने जमशेदपुर के मानगो स्थित उनके आवास पर छापेमारी की। करीब कई घंटे तक चली तलाशी के दौरान टीम ने घर से महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद कर अपने कब्जे में (Jamshedpur ACB Raid) लिए।

एसीबी की यह कार्रवाई मानगो एनएच स्थित सन सिटी कॉलोनी के बंगला नंबर 173 में की गई। शुक्रवार सुबह करीब 9:30 बजे डीएसपी इंद्रदेव राम के नेतृत्व में पांच वाहनों से एसीबी के अधिकारी और पुलिसकर्मी आवास पहुंचे। पूरी कार्रवाई मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में की (Jamshedpur ACB Raid) गई।

मुख्य गेट का ताला काटकर घर में घुसी टीम

एसीबी की टीम जब मनोज कुमार के आवास पर पहुंची तो मुख्य गेट पर ताला लगा हुआ था। अधिकारियों ने ताला कटवाकर घर के अंदर प्रवेश किया और तलाशी अभियान शुरू किया। इस दौरान घर में रखी एक अलमारी का लॉक नहीं खुलने पर मिस्त्री को बुलाया गया। मिस्त्री की मदद से अलमारी का लॉक कटवाया गया। इसके बाद अंदर रखे कागजात और दस्तावेजों की बारीकी से जांच की गई।

एसीबी के एसपी ने बताया कि तलाशी के दौरान एसीबी अधिकारियों ने कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए हैं। इन कागजातों की जांच की जा रही है। जांच एजेंसी को उम्मीद है कि बरामद दस्तावेजों से रिम्स जमीन घोटाले से जुड़े लेन-देन और अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी मिल सकती है।

गिरफ्तारी के अगले दिन एसीबी की बड़ी कार्रवाई

गौरतलब है कि रिम्स जमीन घोटाले की जांच के दौरान एसीबी ने गुरुवार को बेरमो एसडीओ मनोज कुमार को गिरफ्तार किया था। उनकी गिरफ्तारी के बाद शुक्रवार को जमशेदपुर स्थित आवास पर छापेमारी की गई। इस मामले में एसीबी अब तक सात आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

गिरफ्तार आरोपियों में मनोज कुमार के अलावा 17 नवंबर को गिरफ्तार रांची सदर के तत्कालीन एलआरडीसी मनोज कुमार रंजन, तत्कालीन जिला अवर निबंधक अविनाश कुमार और राहुल कुमार चौबे समेत अन्य आरोपी शामिल हैं।

पांच वाहनों से पहुंची टीम, कॉलोनी में मची हलचल

शुक्रवार सुबह अचानक पांच वाहनों से एसीबी अधिकारियों और पुलिसकर्मियों की टीम सन सिटी कॉलोनी पहुंची तो इलाके में हलचल मच गई। बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को देखकर स्थानीय लोग भी हैरान रह गए। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए बंगले के बाहर पुलिस केंद्र के जवानों को तैनात किया गया था। इसके बाद मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में घर की तलाशी ली गई।

एसीबी की इस कार्रवाई को रिम्स जमीन घोटाले की जांच में एक महत्वपूर्ण कड़ी माना जा रहा है। जब्त दस्तावेजों की जांच के बाद मामले में आगे और खुलासे होने की संभावना है।

इसे भी पढ़ें –Tata Steel Bulldozer Action in Kadma: कदमा की लाफ एंड लर्न नर्सरी पर टाटा स्टील का बुलडोजर, अल्टीमेटम के बाद शुरू हुई कार्रवाई

You may also like
Jamshedpur Gangster Akhilesh
Jamshedpur Gangster Akhilesh : जेलर हत्याकांड में अखिलेश सिंह का नया दावा, सुप्रीम कोर्ट में कहा- हत्या के दिन यूपी की जेल में था बंद
Jamshedpur News Accident
Lohardaga Accident : नेतरहाट घूमने जा रहे जमशेदपुर के पांच लोग हादसे में घायल, दिशा संकेत बोर्ड से टकराकर खेत में पलटी कार
Seraikela News
Seraikela News: पुराने खरकई पुल से नदी में कूदी किशोरी, लोगों की सूझबूझ और पुलिस की तत्परता से बची जान+VDO
Jamshedpur Ramarcha Puja
Jamshedpur Ramarcha Puja : बिष्टुपुर मिलानी हॉल में सरयू राय की रामार्चा पूजा का महाप्रसाद वितरित, अधिवक्ताओं ने किया सम्मानित