Home > Jamshedpur > झारखंड में पेसा कानून को कैबिनेट की मंजूरी, मानगो में जेएमएम कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांटकर मनाया जश्न+ VDO

झारखंड में पेसा कानून को कैबिनेट की मंजूरी, मानगो में जेएमएम कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांटकर मनाया जश्न+ VDO

Jamshedpur : झारखंड सरकार ने पेसा कानून ( Jharkhand PESA Act) को लेकर बड़ा और ऐतिहासिक फैसला लिया है। राज्य कैबिनेट ने पेसा कानून को मंजूरी दे दी है। इससे पहले इस मामले में न्यायालय ने राज्य सरकार को स्पष्ट निर्देश दिया था कि वह पेसा कानून पर अपनी स्थिति शीघ्र स्पष्ट करे। न्यायालय के आदेश के अनुपालन में हेमंत सोरेन सरकार ने कैबिनेट बैठक में इस ( Jharkhand PESA Act) कानून को स्वीकृति प्रदान की।

कैबिनेट से मंजूरी की खबर मिलते ही झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर दौड़ गई‌ है। जगह-जगह खुशी का माहौल देखने को मिला। इसी क्रम में मंगलवार को मानगो नगर निगम कार्यालय के सामने जेएमएम कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांटकर जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर बधाई दी और इसे आदिवासी स्वशासन की दिशा में मील का पत्थर बताया।

इसे भी पढ़ें – मानगो चावल बाजार में ताला तोड़कर बड़ी चोरी, नकदी व सामान ले उड़े चोर, कानून व्यवस्था पर सवाल+VDO

जेएमएम नेताओं और कार्यकर्ताओं का कहना है कि पेसा कानून लागू होने से ग्राम सभा को अधिक अधिकार मिलेंगे। आदिवासी बहुल क्षेत्रों में स्थानीय लोगों की भागीदारी विकास योजनाओं, प्राकृतिक संसाधनों और प्रशासनिक फैसलों में मजबूत होगी। उन्होंने इसे झारखंड के आदिवासी समाज की वर्षों पुरानी मांग की ऐतिहासिक जीत करार दिया।

You may also like
Jamshedpur News: झारखंड आंदोलन में योगदान के लिए बाबर खान को मिला प्रशस्ति पत्र
स्ट्रेचर के इंतजार में ऑटो में तड़पता रहा मरीज, एमजीएम अस्पताल में इलाज से पहले हुई मौत
MGM इलाके में स्वर्णरेखा नदी में मिला सड़ा-गला अज्ञात शव, सिर गायब होने से हत्या की आशंका
स्वर्णरेखा नदी में डूबने से मानगो के युवक की मौत, दोस्तों की भूमिका पर उठे सवाल

Leave a Reply