Home > Jamshedpur > मनरेगा बहाल करने की कांग्रेसियों ने की मांग, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश का केंद्र पर हमला+VDO

मनरेगा बहाल करने की कांग्रेसियों ने की मांग, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश का केंद्र पर हमला+VDO

बिष्टुपुर में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस, VB-ग्राम जी एक्ट निरस्त करने को कहा

Jamshedpur (Jharkhand) : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के बिष्टुपुर स्थित तिलक पुस्तकालय में शुक्रवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस (Jamshedpur Congress) को संबोधित करते हुए झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने केंद्र की भाजपा सरकार पर ग्रामीण और गरीब विरोधी नीतियां अपनाने का गंभीर आरोप लगाया।

Jamshedpur Congress के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार सुनियोजित तरीके से महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) को कमजोर कर रही है और उसकी जगह विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) अधिनियम VB-ग्राम जी एक्ट को लागू कर रही है, जो ग्रामीण मजदूरों के अधिकारों पर सीधा हमला है।

उन्होंने साफ कहा कि मनरेगा गरीबों के लिए कानूनी रूप से सुनिश्चित काम का अधिकार था, जिसे छीना जा रहा है। नया VB-ग्राम जी एक्ट दलितों, आदिवासियों, महिलाओं और भूमिहीन मजदूरों के लिए गंभीर संकट पैदा करेगा।

केशव महतो कमलेश ने विस्तार से बताया कि इस नए कानून से काम के दिनों में कटौती, मांग आधारित रोजगार की समाप्ति, पंचायत स्तर पर काम की कमी, मजदूरी भुगतान में देरी, बायोमेट्रिक जटिलताएं, ठेकेदार प्रथा की वापसी और कॉर्पोरेट हितों को बढ़ावा मिलेगा। इसका सीधा असर ग्रामीण पलायन, बंधुआ मजदूरी और बच्चों की शिक्षा पर पड़ेगा।

इसे भी पढ़ें – झारखंड में पेसा कानून को कैबिनेट की मंजूरी, मानगो में जेएमएम कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांटकर मनाया जश्न+ VDO

उन्होंने दो टूक कहा—

“कांग्रेस की स्पष्ट मांग है: मनरेगा बहाल करो, VB-ग्राम जी एक्ट निरस्त करो।” कांग्रेस पार्टी ग्रामीण भारत में काम का अधिकार, सम्मानजनक मजदूरी और स्थानीय स्वशासन की बहाली के लिए संघर्ष जारी रखेगी।

(Jamshedpur Congress) कांग्रेस स्थापना दिवस का आह्वान

प्रदेश अध्यक्ष ने जानकारी दी कि 28 दिसंबर को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 140वें स्थापना दिवस के अवसर पर झारखंड भर में भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पूर्वी सिंहभूम जिले के सभी पदाधिकारियों, प्रखंड, मंडल और पंचायत अध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं को अपने-अपने घरों पर कांग्रेस का झंडा फहराने का निर्देश दिया गया है। झंडा फहराते हुए फोटो सोशल मीडिया और पार्टी कार्यालयों में भेजना अनिवार्य होगा। इसके लिए झंडा और पर्चा जिला कांग्रेस कार्यालय से उपलब्ध कराया जा रहा है।

प्रेस वार्ता में ये रहे मौजूद

इस मौके पर जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह, वरिष्ठ नेता रामाश्रय प्रसाद, अशोक चौधरी, अजय सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष रविंद्र झा, आनंद बिहारी दुबे, खगेनचंद्र चंद्र महतो, अवधेश सिंह, एल.बी. सिंह, बृजेंद्र तिवारी, संजय सिंह आजाद, सामंत कुमार, रजनीश सिंह, फजल खान, सफी अहमद खान, आशुतोष सिंह, शाहिद सहित कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता उपस्थित थे।

You may also like
डिमना लेक हादसा: एमजीएम के दो जूनियर डॉक्टरों की मौत, अब उठ रहे हैं कई सवाल
छात्रों के मुद्दे पर कांग्रेस के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, जमशेदपुर में राहुल गांधी का पुतला फूंका
बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीबी रोड दो घंटे जाम, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप
जमशेदपुर में ट्रैफिक चेकिंग के दौरान रिश्वत लेने के आरोप में तीन पुलिसकर्मी निलंबित, SSP ने दिए जांच के आदेश

Leave a Reply