Home > Crime > स्वर्णरेखा नदी में डूबने से मानगो के युवक की मौत, दोस्तों की भूमिका पर उठे सवाल

स्वर्णरेखा नदी में डूबने से मानगो के युवक की मौत, दोस्तों की भूमिका पर उठे सवाल

Jamshedpur (Jharkhand ) : जमशेदपुर के मानगो स्थित आजाद बस्ती रोड नंबर-14 निवासी शेख सलमान की स्वर्णरेखा नदी में डूबने से मौत (Jamshedpur Drowning) हो गई। इस दर्दनाक घटना के बाद परिजनों में मातम पसरा हुआ है, जबकि मृतक के कुछ दोस्तों की भूमिका को लेकर सवाल उठने लगे हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

गौरतलब है कि सलमान शनिवार दोपहर करीब तीन बजे अपने छह दोस्तों के साथ स्वर्णरेखा नदी में नहाने (Jamshedpur Drowning) गया था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कुछ दोस्तों ने उसे नदी के गहरे हिस्से में जाने के लिए उकसाया। इसके बाद सलमान पानी में आगे बढ़ गया और बीच धारा में पहुंचते ही डूबने लगा।

बताया जा रहा है कि सलमान को डूबता देख उसके तीन दोस्तों ने उसे बचाने का प्रयास किया और नदी में छलांग लगा दी। वहीं जिन युवकों पर गहरे पानी में जाने के लिए उकसाने का आरोप है, वे मौके से भाग निकले। अन्य दोस्तों ने उन्हें वापस बुलाकर सलमान को बचाने की अपील की, लेकिन उन्होंने मदद करने से इनकार कर दिया।

घटना के बाद सलमान के साथ मौजूद युवकों ने परिजनों और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से नदी से शव बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाद में शव परिजनों को सौंप दिया गया।

मृतक सलमान स्कूल वैन चालक के रूप में काम करता था। उसकी असामयिक मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस का कहना है कि पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है और सभी संबंधित लोगों से पूछताछ की जाएगी।

इसे भी पढ़ें – झारखंड राज्यसभा चुनाव 2026: परिमल नाथवाणी की जीत से महागठबंधन में दरार, कांग्रेस ने राजद-माले पर लगाया धोखे का आरोप

पुलिस अधिकारियों ने एक बार फिर लोगों से अपील की है कि बारिश के मौसम में नदी और जलाशयों में नहाने से बचें। प्रशासन लगातार लोगों को जागरूक कर रहा है ताकि इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

You may also like
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह
महिंद्रा ने लॉन्च की नई वीरो सीएनजी, डीजल मॉडल भी अपग्रेड; कीमत और फीचर जानें
गुरुदासपुर के दंपती हत्याकांड के आरोपियों की तलाश में जमशेदपुर पहुंची पंजाब पुलिस, टिनप्लेट गुरुद्वारा के पू्र्व प्रधान और उनके भतीजे की तलाश में दबिश

Leave a Reply