Home > Crime > MGM इलाके में स्वर्णरेखा नदी में मिला सड़ा-गला अज्ञात शव, सिर गायब होने से हत्या की आशंका

MGM इलाके में स्वर्णरेखा नदी में मिला सड़ा-गला अज्ञात शव, सिर गायब होने से हत्या की आशंका

Jamshedpur (Jharkhand) : एमजीएम थाना क्षेत्र के गाजाडीह के पास बुधवार सुबह स्वर्णरेखा नदी में एक अज्ञात शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल (Jamshedpur Murder) गई। नदी किनारे मौजूद लोगों की नजर पानी में पड़े शव पर पड़ी, जिसके बाद उन्होंने तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दी।

स्थानीय लोगों के अनुसार, शव कई दिनों से पानी में पड़ा होने के कारण बुरी तरह सड़-गल चुका है। आशंका जताई जा रही है कि नदी के तेज बहाव में बहते हुए शव गाजाडीह (Jamshedpur Murder ) तक पहुंचा होगा। शव का सिर नहीं मिलने के कारण मौके पर मौजूद लोगों ने हत्या की आशंका भी जताई।

कुछ स्थानीय लोगों ने शव के महिला का होने की संभावना व्यक्त की है, हालांकि पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है। शव पुरुष का है या महिला का, यह पोस्टमार्टम और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। शव कितना पुराना है और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी भी फिलहाल आधिकारिक जानकारी नहीं मिल पाई है।

सूचना मिलने के बाद एमजीएम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकालने की कार्रवाई शुरू की। इसके बाद शव की पहचान कराने के साथ मौत के कारणों का पता लगाने के लिए जांच आगे बढ़ाई जाएगी।

इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर जिला बार संघ ने अधिवक्ताओं के हित में बढ़ाई सहायता राशि, 1 सितंबर से कोर्ट परिसर में खुलेगा काउंटर

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही शव की पहचान, मौत के कारण और घटना की वास्तविक परिस्थितियों को लेकर स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है।

You may also like
झारखंड में मानसून के साथ बढ़ा डेंगू-मलेरिया का खतरा, स्टार हेल्थ ने बढ़ाई हेल्थकेयर सेवाओं तक पहुंच
टाटा मोटर्स जमशेदपुर में 14.03 फीसद बोनस, कर्मचारियों को अधिकतम 87,543 और औसतन 53,787 रुपये, 1 अक्टूबर को खाते में आएगी राशि+VDO
झारखंड के जमशेदपुर में कार के अंदर चल रहा था ऑनलाइन जुआ, तीन युवक गिरफ्तार; 1.18 लाख नकद और मोबाइल बरामद
जमशेदपुर में विकास कार्यों की खुली पोल? प्राक्कलन समिति ने दिए इन ठेकेदारों पर कार्रवाई के निर्देश

Leave a Reply