Home > Jamshedpur > मानगो नगर निगम बना बोझ, कार्यपालक पदाधिकारी पर लापरवाही के गंभीर आरोप

मानगो नगर निगम बना बोझ, कार्यपालक पदाधिकारी पर लापरवाही के गंभीर आरोप

मानगो विकास समिति ने जताई नाराजगी, जल्द उपायुक्त से मिलने की तैयारी

Jamshedpur : (Mango News) मानगो वासियों की समस्याओं को लेकर मानगो विकास समिति ने मानगो नगर निगम और उसके कार्यपालक पदाधिकारी की कार्यशैली पर तीखी नाराजगी जताई है। समिति का कहना है कि नगर निगम, जनहित के कार्यों की बजाय आम नागरिकों पर एक बोझ बनता जा रहा है। (Mango News)

समिति के अध्यक्ष ओंकार नाथ सिंह ने कहा कि नगर निगम के वर्तमान कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण कुमार शायद ही कभी कार्यालय आते हैं। वे अधिकतर समय साकची स्थित जेएनएसी कार्यालय में रहते हैं, और यहां का कार्य अपने अधीनस्थ कर्मचारियों आकिब जावेद आदि के माध्यम से संचालित करवा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर में दिशा की बैठक में विकास योजनाओं की समीक्षा, अफसरों की लगाई गई क्लास+ VDO

लापता अधिकारी, लापरवाह कर्मचारी

समिति ने आरोप लगाया कि जब अधिकारी ही कार्यालय में नहीं होंगे, तो कर्मचारियों से जिम्मेदारी की अपेक्षा कैसे की जा सकती है? यही कारण है कि शिकायतें लंबित पड़ी हैं, काम ठप है और लोगों को मूलभूत सुविधाओं के लिए जूझना पड़ रहा है।

स्ट्रीट लाइट और साफ-सफाई सबसे बड़ी समस्याएं

मानगो क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट खराब होने की सैकड़ों शिकायतें निगम कार्यालय में जमा हैं, लेकिन महीनों बाद भी कोई समाधान नहीं हुआ। जब लोग पूछते हैं, तो एक ही जवाब मिलता है—”सामान नहीं है”। समिति का कहना है कि अगर संसाधनों की कमी है, तो निगम को स्पष्ट सूचना बोर्ड लगाकर जनता को जानकारी देनी चाहिए, जिससे लोग बार-बार शिकायत लेकर न आएं।

साफ-सफाई की स्थिति भी बदहाल है। निगम में जितने सफाई कर्मचारी होने चाहिए, उससे बहुत कम लोग कार्य कर रहे हैं। परिणामस्वरूप कूड़ा-कचरा समय पर नहीं उठाया जाता, जिससे गंदगी और बीमारियों का खतरा बढ़ता जा रहा है।

पेयजल संकट बना स्थायी समस्या

कई वार्डों में पेयजल संकट विकराल रूप धारण कर चुका है। गर्मी और बरसात दोनों में नागरिकों को पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है, लेकिन निगम की ओर से कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया जा रहा।

जल्द उपायुक्त से मिलेगी समिति

समिति ने स्पष्ट कहा है कि यदि जल्द ही नगर निगम की कार्यशैली में बदलाव नहीं आया और पूर्णकालिक कार्यपालक पदाधिकारी की नियुक्ति नहीं की गई, तो वे पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त से मिलकर पूरे मामले से अवगत कराएंगे और ठोस कार्रवाई की मांग करेंगे। समिति चाहती है कि मानगो नगर निगम में एक उत्तरदायी, सक्रिय और जनहितैषी कार्यशैली विकसित हो, ताकि जनता को मूलभूत सुविधाएं समय पर मिल सके।

You may also like
Free Health Checkup Camp Jamshedpur : जमशेदपुर में रोटरी क्लब और प्रेस क्लब का निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, 75 से अधिक लोगों ने कराया चेकअप
Jamshedpur News : सीपी कबीर क्लब में शरद पूर्णिमा पर पूजा-पाठ, भजन और कबीर जी की आरती का आयोजन
Jamshedpur Cyclone : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का रायरंगपुर दौरा टला, अब 28 अक्टूबर को नहीं हो पाएगा बादामपहाड़-पुरी एक्सप्रेस ट्रेन का उद्घाटन
RRR Centre Jamshedpur: बिष्टुपुर में टाटा स्टील यूआईएसएल ने खोला आरआरआर सेंटर, पुरानी वस्तुओं को मिलेगा नया जीवन

Leave a Reply