Jamshedpur : (Jamshedpur News) पूर्वी सिंहभूम जिले में अवैध बालू खनन एवं परिवहन के विरुद्ध जिला प्रशासन की सख्ती लगातार जारी है। उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देश पर खनन टास्क फोर्स द्वारा चलाए गए विशेष छापेमारी अभियान के तहत मानगो थाना क्षेत्र से तीन बालू लदे वाहन जब्त किए गए हैं। (Jamshedpur News)
इसे भी पढ़ें – Jamshedpur DC : उपायुक्त ने जन शिकायत निवारण दिवस में सुनीं लोगों की समस्याएं, कई मामलों का तत्काल हुआ निष्पादन
इस कार्रवाई में एनएच-33 से WB03-2364, JH05AY-5162 और JH05AU-9269 नंबर वाले तीन वाहन बिना वैध चालान या परिवहन अनुज्ञप्ति के अवैध रूप से बालू ले जाते हुए पकड़े गए। जांच के दौरान पाया गया कि इन वाहनों के पास कोई वैध राजस्व रसीद या दस्तावेज नहीं थे। इसी आधार पर मानगो थाना में तीनों वाहनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन एवं बालू माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई आगे भी इसी प्रकार जारी रहेगा। जिले में खनन से संबंधित सभी गतिविधियों की निगरानी और नियंत्रण को लेकर प्रशासन सतर्क है।
