Home > Jamshedpur > मानगो में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता का जन्मदिन, बांटी गई मिठाइयां 

मानगो में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता का जन्मदिन, बांटी गई मिठाइयां 

Jamshedpur : झारखंड के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री आदरणीय बन्ना गुप्ता के जन्म उत्सव के अवसर पर 17 जुलाई को मानगो बस्ती विकास समिति की ओर से एक विशेष कार्यक्रम (Mango Congress) का आयोजन किया गया। इस आयोजन का नेतृत्व समिति के मंडल अध्यक्ष एवं कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रखंड उपाध्यक्ष विशाल ठाकुर ने किया। (Mango Congress)

कार्यक्रम के दौरान बन्ना गुप्ता के जन्मदिन को केक काटकर उत्साहपूर्वक मनाया गया। इसके बाद दाईगुट्टू इलाके में जलेबी और लड्डू का वितरण कर लोगों के बीच मिठास बांटी गई।

इसे भी पढ़ें – मानगो में रात के सन्नाटे में गूंजी फायरिंग की आवाज़, लतीफ बाबा फ्लैट के सामने गोली चलने के बाद पुलिस ने क्या किया…+ VDO

इस मौके पर मुख्य रूप से बलदेव सिंह, अशोक शर्मा (पप्पू), सूरज यादव, रिकी यादव, दीपू यादव, नेपाली यादव, जोगेंद्र यादव, शिवाजी ठाकुर सहित बड़ी संख्या में बस्तीवासियों की उपस्थिति रही।

जनसमर्थन और समाजसेवा की भावना से ओतप्रोत यह कार्यक्रम झारखंड में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच एकजुटता और सौहार्द का प्रतीक बना।

 

You may also like
Jamshedpur BJP : केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी शुक्रवार को आएंगी जमशेदपुर, भाजपा कार्यकर्ताओं से करेंगी मुलाकात
Jharkhand Rupi Soren News : हजारों लोगों की मौजूदगी में नेमरा में संपन्न हुआ रूपी सोरेन का संस्कार भोज, जमशेदपुर से पहुंचे JMM नेता सरफराज हुसैन +VDO
Jamshedpur BJP Congress Clash : JNU मामले पर जमशेदपुर में भाजपा-कांग्रेस भिड़े, बिष्टुपुर में पत्थरबाजी और लाठी चली; विधायक धरने पर
Jharkhand SIR Controversy : घुसपैठ के मुद्दे पर भाजपा ने कांग्रेस को घेरा, राहुल गांधी और इरफान अंसारी को लेकर जारी किया AI पोस्टर

Leave a Reply